फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   horrible car accident in F1 race six car crashed halo device saved drivers life

F1 Race Accident: फॉर्मूला-1 रेस में भीषण हादसा, एक के बाद एक टकराई छह कारें, हेलो डिवाइस ने बचाई ड्राइवर की जान

Mon, 04 Jul 2022 02:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिल्वरस्टोन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिल्वरस्टोन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 04 Jul 2022 02:28 PM IST
सार

ब्रिटिश ग्रां प्री फार्मूला-1 रेस के दौरान हुए हादसे में छह कारें आपस में टकरा गई थीं और कई ड्राइवरों की जान खतरे में थी। हालांकि, किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। 
 

विज्ञापन
horrible car accident in F1 race six car crashed halo device saved drivers life
फॉर्मूला 1 हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन के पहले फॉर्मूला-1 रेसर झोउ गुआन्यू भीषण दुर्घटना का शिकार हुए हैं। ब्रिटिश ग्रां प्री फॉर्मूला-1 रेस के पहले लैप में ही वो हादसे का शिकार हो गए। गनीमत रही की इस हादसे में उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। रेस की शुरुआत में ही गुआन्यू की कार दूसरे रेसर की कार से टकरा गई थी और इसके बाद एक-एक करके छह कार हादसे का शिकार हुईं। इस हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि यह हादसा कितना भयानक था। 
विज्ञापन


गुआन्यू की कार इस हादसे में पलट गई थी और उसमें आग लग गई थी। इसके बाद कार ट्रैक के किनारे रखे टायरों से टकराई और उछलकर बाउंड्री से जा टकराई कार को अपनी तरफ आता देख बाउंड्री के किनारे बैठे दर्शक भी पीछे की तरफ भाग गए। इसके बाद ही उन्हें कार से बाहर निकाल लिया गया और जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल जाते समय वो पूरी तरह से ठीक थे और डॉक्टरों ने भी इस बात पुष्टि कर उन्हें छुट्टि दे दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद गुआन्यू ने ट्वीट कर बताया है कि वो पूरी तरह से ठीक हैं और हेलो डिवाइस के कारण उनकी जान बची है। 

प्रदर्शनकारियों ने किया विरोध
इस हादसे के बाद प्रदर्शनकारियों ने सिल्वरस्टोन में आगे रेस का विरोध किया। सात प्रदर्शनकारी ट्रैक के अंदर पहुंच गए और बीच में बैठकर रेस का विरोध करने लगे। इसके बाद उन्हें वहां से हटाया गया। हालांकि, रेस खत्म कर दी गई। ये प्रदर्शनकारी पेट्रोल के उपयोग का विरोध कर रहे थे। उनका मानना था कि मनोरंजन के लिए होने वाली रेस में ईंधन की बर्बादी होती है। यह उचित नहीं है। 

यह घटना सिल्वरस्टोन में ब्रिटिश ग्रां प्री फार्मूला-1 रेस ओपनिंग लैप के दौरान हुई। इस हादसे में चीनी रेसर झोउ गुआन्यू घायल हो गए। दरअसल, रेस के पहले ही दिन गुआन्यू की अन्य रेसर्स की कार से टकरा गई। इस घटना में कम से कम छह कारें शामिल थीं जो बुरी तरह से दुर्घटना का शिकार हुईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed