फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Hopman Cup Tennis: Wimbledon champion Alcaraz wins again in Hopman Cup, defeats Coric in straight sets

Hopman Cup Tennis: होपमैन कप में फिर जीते विंबलडन चैंपियन अल्काराज, कोरिच को सीधे सेटों में हराया

Mon, 24 Jul 2023 04:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नीस (फ्रांस)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नीस (फ्रांस)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Jul 2023 04:35 AM IST
सार

स्पेन के अल्काराज ने विंबलडन जीतकर इतिहास रच दिया था। पांच सेट तक चले फाइनल में वर्ल्ड नंबर-वन अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-दो सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 1-6, 7-6(6), 6-1, 3-6, 6-4 से हराया था।

विज्ञापन
Hopman Cup Tennis: Wimbledon champion Alcaraz wins again in Hopman Cup, defeats Coric in straight sets
कार्लोस अल्काराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी और विंबलडन चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने होपमैन कप टेनिस टूर्नामेंट में एक और जीत दर्ज की। उन्होंने क्रोएशिया के विश्व में 15वें नंबर के खिलाड़ी बोर्ना कोरिच को 6-3, 6-7 (6), 10-5 से हरा दिया। कोरिच के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने दो ब्रेक प्वाइंट बचाए।
विज्ञापन


यह अल्काराज की लगातार दूसरी जीत है। उन्होंने शुक्रवार को बेल्जियम के डेविड गॉफिन को पराजित किया था। अल्कारेज ने रेबेका मसारोवा के साथ मिलकर युगल मैच भी खेला, लेकिन वह कोरिच और डोना वेकिच से 1-6, 6-4, 14-12 से हार गए थे। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी अल्काराज ने विंबलडन के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया था।
विज्ञापन


स्पेन के अल्काराज ने विंबलडन जीतकर इतिहास रच दिया था। पांच सेट तक चले फाइनल में वर्ल्ड नंबर-वन अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-दो सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 1-6, 7-6(6), 6-1, 3-6, 6-4 से हराया था। 20 साल के अल्काराज विंबलडन जीतने वाले स्पेन के तीसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले सेंटाना ने 1966 में और राफेल नडाल ने 2008 और 2010 में विंबलडन का खिताब जीता था। 12 साल बाद स्पेन के किसी खिलाड़ी ने यह ग्रैंड स्लैम जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अल्काराज का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब रहा। इससे पहले वह 2022 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुके हैं। इतना ही नहीं, 2017 के बाद विंबलडन को नया चैंपियन मिला। 2018, 2019, 2021 और 2022 में जोकोविच ने ही यह खिताब जीता था। वहीं, 2020 में कोरोना की वजह से यह टूर्नामेंट नहीं हो सका था। 2017 में स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर चैंपियन बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed