फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Holi celebration sachin, gambhir geeta, bajrang and other Cricketers and sportsperson wishes

होली पर खिलाड़ियों ने दी बधाई, गंभीर ने शहीदों के बच्चे तो हार्दिक-पूनिया ने परिवार के साथ मनाया जश्न

Tue, 10 Mar 2020 12:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 10 Mar 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Holi celebration sachin, gambhir geeta, bajrang and other Cricketers and sportsperson wishes
गंभीर/हार्दिक - फोटो : अमर उजाला

देशभर में आज रंगों के त्यौहार होली की धूम है, हर कोई होली के रंग में रंगा हुआ है और एक दूसरे को बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में अपने-अपने खेल के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी है और खुद की तस्वीरें भी शेयर की है।

विज्ञापन
  • क्रिकेट के दिग्गज सचिन ने सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी की खुशहाली और शांति की कामना की है।  
  • विज्ञापन

  • पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने शहीदों के बच्चों के साथ होली का जश्न मनाया और तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'कोई घर उजड़े.. उदासी मेरे घर भी आती है.. 
    इन सबका हल एक मोहब्बत ही नज़र आती है ! इनको देख कर मुस्कुरा लेता हुँ, ये हंसते है तो त्योहार मना लेता हुँ ! आप सभी को होली की प्यार भरी शुभकामनाएँ !
  • टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाली की बात की और सुरक्षित होली खेलने के लिए कहा

 
  • टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी पत्नी और बच्चे के साथ होली मनाते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा, 'अपनों से अपनों को मिलाती है होली, खुशियों के रंग लाती है होली!
  • टीम इंडिया के आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी अपनी गर्लफ्रेंड और भाई-भाभी के साथ तस्वीर शेयर कर बधाई दी।
 
 
  • भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने भी होली की शुभकामनाएं दी हैं और अपने परिवार के साथ होली का जश्न मनाते हुए तस्वीरें शेयर की है।  
  • दंगल गर्ल के नाम से मशहूर भारत की स्टार महिला पहलवान गीता फोगाट ने अपने बेटे-पति और परिवार के साथ होली खेलते हुए की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'मेरे बच्चे की पहली होली, सभी को होली की शुभकामनाएं दी है।
  • इनके अलावा पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और स्पिनर हरभजन सिंह ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं और बधाई संदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed