फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Hockey Asia Cup Hockey team leaves for Jakarta for Asia Cup first clash with Pakistan

Hockey Asia Cup: एशिया कप के लिए हॉकी टीम जकार्ता रवाना, पाकिस्तान से पहली टक्कर

Sat, 21 May 2022 10:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 21 May 2022 10:12 PM IST
सार

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बीरेंद्र लाकड़ा के नेतृत्व वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने एशिया कप खिताब के बचाव के लिए शुक्रवार को जकार्ता रवाना हो गई। भारतीय टीम पूल ए में जापान, पाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया से भिड़ेगी।

विज्ञापन
Hockey Asia Cup Hockey team leaves for Jakarta for Asia Cup first clash with Pakistan
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बीरेंद्र लाकड़ा के नेतृत्व वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने एशिया कप खिताब के बचाव के लिए शुक्रवार को जकार्ता रवाना हो गई। भारतीय टीम पूल ए में जापान, पाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया से भिड़ेगी जबकि मलयेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश पूल बी में शामिल हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।
विज्ञापन


लाकड़ा ने कहा, ‘यह टीम निश्चित रूप से उत्साहित है। एशिया कप काफी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है और हमारे कुछ खिलाड़ी पहली बार इस टूर्नामेंट का अनुभव करेंगे तो स्वाभाविक है कि टीम में काफी उत्साह बना हुआ है। भारतीय खेल प्राधिकरण के बंगलूरू केंद्र में हमारा शिविर काफी मुश्किल था और काफी फायदेमंद भी था। हमें प्रत्येक खिलाड़ी की मजबूती के बारे में पता चला और हमने मैदान पर अपने संवाद में भी सुधार किया। 
विज्ञापन


कोच सरदार सिंह ने भी हमारी फिटनेस पर काफी जोर दिया। हम एक बार में एक मैच पर ही ध्यान देना चाहते हैं। निश्चित रूप से पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच से पहले काफी ‘नर्वस’ होंगे लेकिन हम अपने खेल पर ध्यान लगाएंगे। ’ भारत ने 2017 में बांग्लादेश के ढाका में हुए पिछले चरण में फाइनल में मलयेशिया को हराकर खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed