फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Hockey 5S Indian men team defeated Malaysia and Poland to reach final women team won first match in tournament

Hockey 5S : भारतीय पुरुष टीम मलयेशिया और पोलैंड को हराकर फाइनल में, महिला टीम की पहली जीत

Sun, 05 Jun 2022 10:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसान Published by: रोहित राज Updated Sun, 05 Jun 2022 10:40 PM IST
सार

राउंड रॉबिन लीग चरण में तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ 10 अंक लेकर ग्राहम रीड कोच वाली टीम पांच स्टैडिंग टीम में शीर्ष पर रही। भारत का सामना फाइनल में पोलैंड से होगा, जो छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
Hockey 5S Indian men team defeated Malaysia and Poland to reach final  women team won first match in tournament
हॉकी-5एस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एफआईएच की ओर से आयोजित हॉकी-5एस टूर्नामेंट के दूसरे दिन भारतीय पुरुष टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मलयेशिया (7-3) और पोलैंड (6-2) को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। राउंड रॉबिन लीग चरण में तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ 10 अंक लेकर ग्राहम रीड कोच वाली टीम पांच स्टैडिंग टीम में शीर्ष पर रही। भारत का सामना फाइनल में पोलैंड से होगा, जो छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


वहीं महिला टीम ने दूसरे दिन का आगाज जीत से करते हुए स्विट्जरलैंड को 4-3 से हराया। महिला टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत की जरूरत है।  मलयेशिया के खिलाफ भारत ने तेज शुरुआत की। भारत की ओर से गुरुसाहिबजीत ने दो (पहले व 17वें मिनट), संजय ने दो (10वें व 12वें मिनट) और मोहम्मद राहिल ने हैट्रिक (8वें, 13वें व 18वें मिनट) गोल दागे। वहीं मलयेशिया की ओर से चौथे, 9वें और 13वें मिनट में तीन गोल किए गए।
विज्ञापन


दूसरे मैच में पोलैंड के खिलाफ भी भारत ने यहीं रणनीति बनाई और आक्रामक शुरुआत की। भारत की ओर से संजय ने दो (दूसरे व 9वें मिनट), राहिल ने (चौथे मिनट), गुरुसाहिबजीत (7वें मिनट), मंदीप (10वें मिनट) और रबिचंद्रन (15वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा। पोलैंड की ओर से 14वें और 16वें मिनट में दो गोल किए गए। इस जीत के साथ ही भारत ग्रुप में शीर्ष पर रहा और फाइनल में प्रवेश कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को दो मैच हार के बाद से निराश भारतीय महिला टीम ने रविवार को शानदार खेल का प्रदर्शन किया और स्विट्जरलैंड को मात देकर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जीवंत रखीं। भारत की ओर से रुताजा ने तीसरे और मुमताज ने हैट्रिक (10वें, 14वें और 17वें मिनट) लगाते हुए भारत की जीत सुनिश्चित की। वहीं स्विट्जरलैंड की ओर से दूसरे, चौथे और 11वें मिनट में तीन गोल हुए। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को हराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed