फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   hima das twitter followers increased after won gold medal in world u20 championship

रातों-रात बढ़ी हिमा दास की लोकप्रियता, पीएम मोदी से लेकर सचिन तेंदुलकर तक करने लगे फॉलो

Sat, 14 Jul 2018 06:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Jul 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
hima das twitter followers increased after won gold medal in world u20 championship
hima das

असम की 18 वर्षीय एथलीट हिमा दास ने फिनलैंड के टैम्पेयर शहर में इतिहास रचकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। हिमा ने आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। यह पहली बार है कि भारत को आईएएएफ की ट्रैक स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल हुआ है।

विज्ञापन


उनसे पहले भारत की कोई महिला खिलाड़ी जूनियर या सीनियर किसी भी स्तर पर विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड नहीं जीत सकी थी। हिमा ने यह दौड़ 51.46 सेकेंड में पूरी की। हिमा दास असम के नौगांव जिले के धिंग गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता चावल की खेती करने वाले एक साधारण से किसान हैं।
विज्ञापन


बता दें कि हिमा के सिर विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण ताज सजते ही सोशल मीडिया पर हजारों लोग उन्हें फॉलो करने लगे हैं। कल तक जो एथलीट लोगों के लिए अंजान थी, आज ट्विटर पर उनके फॉलोवर की संख्या 30 हजार के पार पहुंचने वाली है। इतना ही नहीं ट्विटर पर हिमा दास का अकाउंट भी अब वेरीफाइड हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर पर अब तक सिर्फ छह ट्वीट करने वाली हीमा दास माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर कुल सात अकाउंट्स को फॉलो करती हैं। इनमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग शामिल हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को भी वह फॉलो करती हैं। इसके अलावा वह एथेलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन एथलीट और लॉ कैडी (स्पोर्ट्स एंडस्ट्री की लॉ फर्म) को भी फॉलो करती हैं।

वहीं अपनी शानदार जीत के बाद हिमा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हिमा ने कहा, 'मैं उन लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया। उन लोगों के प्यार से ही आज मैं यहां तक पहुंची हूं। ट्विटर पर मुझे जिन लोगों ने बधाई दी है उनका भी शुक्रिया।'


वीडियो में हिमा ने आगे कहा,' ट्विटर पर मुझे राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री, स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री और फिल्म इंडस्ट्री ने भी बधाई दी है, जिसे पढ़कर मुझे काफी अच्छा लगा है। ऐसे ही आप लोग मुझे अपना आशीर्वाद देते रहिए ताकि मैं देश को एक कदम और आगे ले जा सकूं। धन्यवाद...आप लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया है। ऐसे ही मुझे अपना प्यार देते रहें।' हिमा दास के इस वीडियो को ट्विटर पर अब तक करीब 13 हजार लोगों ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक सवा दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

देखें वीडियो:



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed