फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Hima Das out of TOPS, Jeremy Lalrinnunga retained, Mission Olympic Cell takes decision

Hima Das: हिमा दास TOPS से हुईं बाहर, जेरेमी को रखा बरकरार, मिशन ओलंपिक सेल ने लिया फैसला

Wed, 12 Jul 2023 11:49 AM IST
स्वप्निल शशांक हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 12 Jul 2023 11:49 AM IST
सार

हिमा दास इस साल एथलेटिक ट्रैक पर कम ही नजर आई हैं। बीते दिनों एशियाई खेलों की क्वालिफाइंग इवेंट भुवनेश्वर में हुई अंतरराज्यीय एथलेटिक मीट में भी वह नहीं उतरीं।

विज्ञापन
Hima Das out of TOPS, Jeremy Lalrinnunga retained, Mission Olympic Cell takes decision
हिमा दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच साल पहले विश्व जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर हिमा दास जिस तेजी से उभरी थीं, उसी तेजी से वह एथलेटिक ट्रैक से गायब भी हो गई हैं। एशियाई खेलों की टीम से बाहर होने के बाद हिमा को मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) से बाहर कर दिया है। वहीं, इलाज के लिए अमेरिका जाने से मना करने पर राष्ट्रीय शिविरसे बाहर किए गए वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुनगा को टॉप्स डेवलपमेंट ग्रुप में फिल्हाल बरकरार रखा गया है। उनके मामले को सब कमेटी के पास भेजा गया है। जेरमी पेरिस ओलंपिक में खेलने की दौड़ से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस साल ट्रैक पर कम नजर आई हैं हिमा
हिमा दास इस साल एथलेटिक ट्रैक पर कम ही नजर आई हैं। बीते दिनों एशियाई खेलों की क्वालिफाइंग इवेंट भुवनेश्वर में हुई अंतरराज्यीय एथलेटिक मीट में भी वह नहीं उतरीं। उसी दौरान मुख्य प्रशिक्षक राधाकृष्णन नायर ने घोषणा की कि हिमा चोटिल हैं और इस मीट में नहीं खेलेंगी। वह 23 सितंबर से हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेलों की टीम का भी हिस्सा नहीं होंगी।

CWG 2022: Weightlifter Jeremy Lalrinnunga Clinches 2nd Gold for India in  Men's 67kg Category - News18जेरेमी
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमा के प्रदर्शन का उठा मुद्दा
सूत्रों के मुताबिक एमओसी की बैठक में हिमा के प्रदर्शन का मुद्दा उठा। उन्होंने हाल-फिल्हाल ऐसा कुछ भी नहीं किया है, जिससे उन्हें पेरिस ओलंपिक की दौड़ में शामिल माना जाए। इसी को आधार बनाकर उन्हें टॉप्स से बाहर किया गया। हिमा ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो उन्होंने 400 मीटर में अपना दबदबा बनाया था।

जकार्ता एशियाई खेलों में उन्होंने 400 मीटर में रजत और चार गुणा चार सौ मीटर रिले में स्वर्ण भी जीता, लेकिन अचानक उन्होंने चोट का हवाला देकर 400 मीटर से विदा ले ली। वह 100 और 200 मीटर में भागने लगीं, लेकिन वह इसमें भी नियमित रूप से नहीं दौड़ रही हैं। वह बीते वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों में दौड़ी थीं, लेकिन 200 मीटर के फाइनल में जगह नहीं बना पाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed