फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Hima Das nearing her best, says High Performance Director Volker Herrmann

हिमा दास सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब : वोल्कर 

Tue, 23 Jul 2019 08:14 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 23 Jul 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
Hima Das nearing her best, says High Performance Director Volker Herrmann
हिमा दास - फोटो : social media

भारतीय एथलेटिक्स के 'हाई परफार्मेंस' निदेशक वोल्कर हरमन का मानना है कि यूरोप में तीन सप्ताह में पांच पदक जीतने वाली स्टार धाविका हिमा दास अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब है। 19 साल की हिमा ने पोलैड और चेक गणराज्य में दो जुलाई के बाद से दो सौ मीटर की चार और चार सौ मीटर की एक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस दौरान उन्होंने अपने समय में भी सुधार के साथ शानदार प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


हरमन ने कहा, 'हिमा सही दिशा में आगे बढ़ रही है। अगर आप 50 सेकंड से कम समय में दौड़ (400 मीटर) पूरी करना चाहते है तो आपके पास 22.80 सेकंड में दौड़ (200 मीटर) पूरी करने की क्षमता होनी चाहिए।' हिमा ने 20 जुलाई को 400 मीटर में 52.09 सेकंड के सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण जीता था।
विज्ञापन


हिमा ने दोहा में 26 सितंबर से छह अक्तूबर तक दोहा में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए 200 मीटर या 400 मीटर की दौड़ स्पर्धा के लिए क्वालिफाइ नहीं किया है। पुरुष वर्ग में हालांकि मोहम्मद अनस ने 400 मीटर स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। एक जुलाई को भारतीय एथलेटिक्स के साथ जुड़ने वाले हरमन ने कहा, 'हमारे पास मोहम्मद अनस भी है जो अपने रिकॉर्ड में ही सुधार कर रहे है और यह शानदार है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रासरूट लेवल पर करना होगा काम: उन्होंने कहा, 'टोक्यो ओलंपिक में अभी एक साल का समय है। हमें अपनी कमजोरियों और मजबूत पहलुओं पर काम करना होगा ताकि एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके। लेकिन हमें 2024 और 2028 ओलंपिक को भी ध्यान में रखना होगा। 2024 ओलंपिक के लिए हमें 15 से 17 साल के उम्र के एथलीटों के साथ काम करना होगा। 2028 ओलंपिक के लिए हमें 10 से 12 साल के बच्चों के साथ काम करना होगा। इसके लिए हमें राज्य और जिले स्तर पर खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षण और तकनीकी सुविधा देनी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed