फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Hima Das join World Relays team despite pulling out of Asian Championships

हिमा 11 मई को होने वाली विश्व रिले के लिए भारतीय टीम में शामिल

Sun, 28 Apr 2019 11:56 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 28 Apr 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hima Das join World Relays team despite pulling out of Asian Championships
हिमा दास

भारत की 400 मीटर की शीर्ष धाविका हिमा दास को 11 मई को जापान के योकोहामा में होने वाली विश्व रिले के लिए महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीम में जगह दी गई है। हिमा पीठ दर्द के कारण दोहा एशियाई चैंपियनशिप की 400 मीटर हीट के बीच से हट गई थी। बाद में चार गुणा 400 मीटर रिले और मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले में भी हिस्सा नहीं ले पाई थी। कोच और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अधिकारियों का मानना है कि विश्व रिले तक हिमा चोट से उबर जाएंगी।

विज्ञापन


यह रिले विश्व चैंपियनशिप (दोहा में सितंबर-अक्तूबर) और अगले साल होने वाले ओलंपिक को देखते हुए महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है। एएफआई ने पुरुष और महिला चार गुणा 400 मीटर रिले के लिए उसी टीम को चुना है जिसने एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। पुरुष और महिला चार गुणा 400 मीटर रिले के दो-दो सदस्यों को मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले के लिए भी चुना जाएगा।
विज्ञापन


टीमें
पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले : मोहम्मद अनस, राजीव आरोकिया, जीवन केएस, कुन्हु मोहम्मद, जीतू बेबी और एलेक्स एंथोनी। महिला चार गुणा 400 मीटर रिले : हिमा दास, एमआर पूवम्मा, वीके विस्मया, सरिताबेन गायकवाड़, प्राची और सोनिया वैश्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed