फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Here is all contenders of padma vibhushan award 2020

अभिनव बिंद्रा से लेकर हरभजन तक, ये खिलाड़ी हैं इसबार पद्म पुरस्कार के दावेदार

Thu, 21 Jan 2021 11:01 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 21 Jan 2021 11:01 AM IST
सार

  • देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए किए गए नामित
  • खेलों में तेंदुलकर और मैरी कॉम ही बने हैं अब तक पद्म विभूषण
  • पहलवान सुशील कुमार, देवेंद्र झाझरिया भी हैं पद्म भूषण के दावेदार

विज्ञापन
Here is all contenders of padma vibhushan award 2020
अभिनव बिंद्रा - फोटो : getty

विस्तार

देश के एकमात्र ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर अभिनव बिंद्रा इस बार देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के दावेदार हैं। बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल का स्वर्ण जीतने वाले बिंद्रा को पंजाब सरकार ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए नामित किया है। बिंद्रा को 2009 में पद्म भूषण मिल चुका है। भारतीय खेलों में आज तक सिर्फ सचिन तेंदुलकर और बॉक्सर एमसी मैरी कॉम को ही पद्म विभूषण मिला है। यही नहीं दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार, दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और दो बार पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया इस बार देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण के दावेदार हैं।

विज्ञापन


बिंद्रा, हरभजन केलिए पंजाब खेल विभाग आया आगे
ओलंपिक और विश्व चैंपियन होने के साथ चार राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता होने के बावजूद अब तक बिंद्रा के नाम की सिफारिश पद्म विभूषण के लिए नहीं की गई, लेकिन पंजाब का खेल विभाग इस बार अपने शूटर के लिए आगे आया है। मैरी कॉम को पिछले ही वर्ष खेल मंत्रालय की सिफारिश पर पद्म विभूषण मिला था। वह यह सम्मान हासिल करने वाली देश की पहलडी महिला खिलाड़ी बनीं, जबकि सचिन तेंदुलकर को 2008 में सर एडमंड हिलेरी के साथ यह सम्मान मिला था। वहीं 2016-17 में पूर्व विश्व चैंपियन और तीन राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सुशील के नाम की पद्म भूषण के लिए सिफारिश की गई थी, लेकिन उन्हें अब तक यह अवार्ड नहीं मिला है। बीजिंग में कांस्य और लंदन ओलंपिक में रजत जीतने वाले सुशील को 2011 में पद्म श्री हासिल हुआ था। इस बार भारतीय कुश्ती संघ ने इस अवार्ड के लिए उनके नाम की सिफारिश की है।
विज्ञापन


नर सिंह यादव, मनप्रीत सिंह पद्म श्री के दावेदार
पंजाब खेल विभाग ने हरभजन सिंह का नाम पद्म भूषण के लिए भेजा है। विभाग ने बीते साल उनका नाम राजीव गांधी खेल रत्न के लिए भी भेजा था, लेकिन उनके कहने पर इसे बाद में वापस ले लिया था। 2004 और 2016 के पैरालंपिक में जेवेलिन का स्वर्ण जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया ने भी पद्म भूषण पर दावा जताया है। पंजाब खेल विभाग ने जाने माने फुटबालर इंदर सिंह गुआंग झू एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता शूटर रोंजन सोढी और हॉकी खिलाड़ी धर्मवीर सिंह के नाम की सिफारिश पद्म श्री के लिए की है। यही नहीं 2016 ओलंपिक से पहले डोप में फंसे पहलवान नर सिंह यादव, महिला कुश्ती टीम के कोच कुलदीप सिंह मलिक के नाम की सिफारिश पद्म श्री के लिए की गई है। हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह और दीपिका भी पद्म श्री के दावेदारों में हैं। खास बात यह है कि किसान आंदोलन में अपना अर्जुन अवार्ड वापस लौटाने वाले हॉकी खिलाड़ी सुरेंदर सिंह सोढी भी पद्म श्री के लिए नामित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed