फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Haryana: Wrestler going to play World Championship got trapped in dope, stopped from going to Oslo at the last minute

हरियाणा: विश्व चैंपियनशिप खेलने जा रहा पहलवान डोप में फंसा, अंतिम क्षणों में ओस्लो जाने से रोका गया

Fri, 01 Oct 2021 07:16 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 01 Oct 2021 07:16 AM IST
सार

दिल्ली में 31 अगस्त को हुए ट्रायल में नाडा ने शुभम का सैंपल लिया था। इसमें डाययूरेटिक्स मास्किंग एजेंट फ्यूरोसमाईड के प्रयोग के लिए वह डोप पॉजिटिव पाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार दो दिन पूर्व नाडा ने शुभम को डोप पॉजिटिव घोषित किया। 

विज्ञापन
Haryana: Wrestler going to play World Championship got trapped in dope, stopped from going to Oslo at the last minute
DOPE TEST

विस्तार

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में खेलने जा रहे हरियाणा के पहलवान शुभम (57 किग्रा) को डोप में फंसने के चलते अंतिम क्षणों में ओस्लो (नार्वे) जाने से रोक दिया गया। टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि कुमार के भार वर्ग खेलने जा रहे शुभम की जगह कोई नहीं खेल पाएगा। 

विज्ञापन


उनका छोड़ पूरी फ्रीस्टाइल टीम बृहस्पतिवार तड़के नार्वे रवाना हो गई। दिल्ली में 31 अगस्त को हुए ट्रायल में नाडा ने शुभम का सैंपल लिया था। इसमें डाययूरेटिक्स मास्किंग एजेंट फ्यूरोसमाईड के प्रयोग के लिए वह डोप पॉजिटिव पाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार दो दिन पूर्व नाडा ने शुभम को डोप पॉजिटिव घोषित किया। 
विज्ञापन


इसके बाद उनकी जगह ट्रायल में दूसरे स्थान पर रहे पंकज को विश्व चैंपियनशिप के लिए टीम में शामिल करने कोशिश की गई पर बात नहीं बनीं। टोक्यो से पहले भी सुमित (125 किग्रा) डोप में फंसे थे। भारतीय खेलों में सुमित के बाद डोप में फंसने का यह दूसरा बड़ा मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं लगाया अस्थायी प्रतिबंध
नाडा ने शुभम के सैंपल की जांच बेल्जियम स्थित गेंट लैब में कराई थी। मास्किंग एजेंट का प्रयोग खेलों में आमतौर पर प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के बाद उन्हें शरीर से बाहर निकालने के लिए किया जाता है। नाडा ने नोटिस में साफ किया है कि शुभम ने प्रतिबंधित दवा के सेवन से पहले थेराप्यूटिक यूज एक्जंप्शन (टीयूई) के तहत अनुमति नहीं ली है। 


हालांकि मास्किंग एजेंट वाडा की स्पेसिफाइड सूची में आते हैं जिसके चलते शुभम पर अस्थायी प्रतिबंध नहीं लगाया है। लेकिन कुश्ती संघ ने कोई जोखिम नहीं लेते हुए उन्हें टीम के साथ नही भेजा। शुभम को नाडा सुनवाई पैनल के समक्ष अपनी बेगुनाही साबित करनी होगी वरना उन पर प्रतिबंध लगना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed