फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Haryana CM forgets PV Sindhu's full name and home state

सम्मान समारोह में CM साहब से हुई चूक, भूल गए सिंधू का पूरा नाम और राज्य

Thu, 25 Aug 2016 03:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Aug 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
Haryana CM forgets PV Sindhu's full name and home state
पीवी सिंधू - फोटो : getty

रियो में शानदार प्रदर्शन के दम पर देश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ियों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री साहब पीवी सिंधू के बारे में 2 चूक कर गए।

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रियो में देश के लिए पहला पदक जीतने वाली साक्षी मलिक के स्वदेश लौटने पर आयोजित सम्मान समारोह में भाषण के दौरान ओलंपिक में देश की पहली रजत पदक विजेता पीवी सिंधू का पूरा नाम और उनके गृह राज्य का नाम ही भूल गए।
विज्ञापन


बुधवार को साक्षी का स्वदेश लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री खट्टर ने साक्षी को 2.5 करोड़ रुपए का चेक देने के बाद सरकार की मुहिम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर चुनने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने न सिर्फ साक्षी को 2.5 करोड़ का चेक प्रदान किया बल्कि रजत पदक विजेता और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को भी इसी कार्यक्रम में 50 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया। लेकिन वह जिस खिलाड़ी को 50 लाख रुपए देने का ऐलान कर रहे थे उसका ही पूरा नाम और प्रदेश का नाम भूल गए।

भाषण के दौरान पास के लोगों से पूछा सिंधू का पूरा नाम

Haryana CM forgets PV Sindhu's full name and home state
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
सम्मान समारोह के दौरान अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, "हमारे लिए यह बेहद गौरव का क्षण है जब हमारी दो बेटियों ने रक्षा बंधन के त्योहार पर पदक जीत लिया। हरियाणा की साक्षी मलिक और सिंधू (उन्होंने पास के लोगों से उनका पूरा नाम पूछा) फिर कर्नाटक की पीवी सिंधू ने।" सिंधू कर्नाटक से नहीं बल्कि हैदराबाद से आती हैं।

सच्चाई यही है कि मुख्यमंत्री को उस सिंधू के बारे में जानकारी बिल्कुल भी नहीं थी जिसने क्रिकेट के अलावा अन्य खेल में लाजवाब खेल दिखाते हुए ओलंपिक जैसे विश्व के सबसे बड़े खेल आयोजन में देश के लिए पदक जीता।

सिंधू और साक्षी जैसे खिलाड़ी 4 साल में कभी-कभार ही अपनी चमक बिखेर पाते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के पदक जीतने के दम पर भारत इस बार ओलंपिक पदक तालिका में 68वें पायदान पर रहा। सिंधू को 13 करोड़ से ज्यादा और जबकि साक्षी को 6 करोड़ से ज्यादा का नकद पुरस्कार देने की घोषणा हो चुकी है।

इन दोनों खिलाड़ियों के ईनाम (19 करोड़ से ज्यादा) में जितने पैसे मिले हैं उससे कम यानी 17.1 करोड़ रुपए खर्च करके रियो ओलंपिक के लिए 120 खिलाड़ियों को तैयार किया गया था। हालांकि 3 खिलाड़ी (नरसिंह यादव, धर्मबीर सिंह और इंदरजीत सिंह) डोप में फंसने के कारण गेम्स में हिस्सा नहीं ले सके थे।

तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भी कर चुके हैं सिंधू से 'छोटी बात'

Haryana CM forgets PV Sindhu's full name and home state
इससे पहले तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मोहम्मद मेहमूद अली ने ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू को एक सम्मान समारोह के दौरान ‘बेहतर’ कोच की पेशकश कर डाली थी। मगर पीवी सिंधू ने उनकी इस पेशकश को तुरंत ठुकरा दिया। 

सिंधू ने कहा है कि गोपीचंद उनके लिए बेस्ट कोच हैं। उन्होंने मंत्री जी के बयान पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

असल में तेंलगाना के मंत्री मेहमूद अली ने सोमवार को उत्साह में कहा था कि वो अगली बार सिंधू को विदेशी कोच से ट्रेनिंग दिलाएंगे, ताकि वो गोल्ड मेडल जीत सकें।

 मंत्री जी के बयान के बाद सिंधू ने कोच के रूप में गोपीचंद को ही चुना है। रियो ओलंपिक में सिंधू ने रजत पदक जीता था। वर्ल्ड नंबर वन कैरोलीना मैरीन से हारने वाली सिंधू रजत जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed