{"_id":"5f4547fa8ebc3eabe82ce0de","slug":"harry-maguire-manchester-united-captain-found-guilty-in-greece","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी के बावजूद मैनचेस्टर यूनाईटेड के कप्तान हैरी मैग्वायर इंग्लैंड की टीम में शामिल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
गिरफ्तारी के बावजूद मैनचेस्टर यूनाईटेड के कप्तान हैरी मैग्वायर इंग्लैंड की टीम में शामिल
Tue, 25 Aug 2020 10:54 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
हैरी मैग्वाय
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनचेस्टर यूनाईटेड के कप्तान व डिफेंडर हैरी मैग्वायर को छुट्टियां मनाने के दौरान यूनान में गिरफ्तारी के बावजूद अगले महीने होने वाले यूएफा नेशन्स लीग के मैचों के लिए इंग्लैंड की फुटबॉल टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते माइकोनोस द्वीप पर झड़प के बाद मैग्वायर को हिरासत में लिया गया था लेकिन उन्हें इंग्लैंड वापस लौटने की स्वीकृति दे दी गई। मैग्वायर को आइसलैंड के खिलाफ पांच सितंबर और इसके तीन दिन बाद डेनमार्क के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
मैग्वायर ने अब तक इंग्लैंड की ओर से 26 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। गेरेथ साउथगेट की टीम कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेली है। इस महामारी के कारण यूरोपीय चैंपियनशिप को भी अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन