{"_id":"5cc5b31cbdec22073c2c67df","slug":"harpreet-bags-silver-and-gyanender-wins-bronze-as-india-finish-with-16-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरप्रीत को रजत, ज्ञानेन्द्र को कांस्य, एशियाई कुश्ती में भारत के नाम 16 पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हरप्रीत को रजत, ज्ञानेन्द्र को कांस्य, एशियाई कुश्ती में भारत के नाम 16 पदक
Sun, 28 Apr 2019 07:38 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 28 Apr 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
harpreet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीको रोमन पहलवान हरप्रीत और ज्ञानेन्द्र के क्रमश: रजत और कांस्य पदक के साथ भारत ने रविवार को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपने अभियान को 16 पदकों के साथ समाप्त किया। प्रतियोगिता के आखिरी दिन हरप्रीत ने 82 किग्रा भारवर्ग में रजत जबकि ज्ञानेन्द्र ने 60 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
भारत ने प्रतियोगिता में कुल 16 पदक हासिल किये जिसमें आठ पदक पुरूष फ्रीस्टाइल पहलवानों (एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य), चार कांस्य महिला फ्रीस्टाइल पहलवानों जबकि ग्रेको रोमन पहलवानों ने तीन रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
हरप्रीत ने क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान के बुर्गो बेशालीव को 5-1 जबकि सेमीफाइनल में चीन के हैताओ कियान को 10-1 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल में वह हालांकि ईरान के सैयद मोराद अब्दलवी की चुनौती से पार नहीं पा सके और उन्हें 0-8 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
इससे पहले ज्ञानेन्द्र ने क्वार्टरफाइनल में जोर्डन के अली अबेद अलनासेर अली अबुसीफ को 9-1 से हराया लेकिन, सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के इसलोमजोन बाखरामोव से हार गए। उन्होंने हालांकि ताइपे के जुई ची हुआंग को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
पुरूषों के 72 किग्रा भारवर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में भारतीय पहलवान योगेश को किर्गिस्तान के रूसलान त्सारेव ने चित कर दिया। रविवार में मुकाबले में भाग ले रहे दो अन्य भारतीय रविन्दर (67 किग्रा) क्वालीफिकेशन बाउट में ही हार गए जबकि हरदीप (97 किग्रा) की चुनौती क्वार्टर फाइनल में समाप्त हुई।