{"_id":"5e36e28e8ebc3e4afb3792ef","slug":"harmeet-became-national-tete-champion-sutirtha-won-second-national-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरमीत बने राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियन, सुतिर्था ने जीता दूसरा राष्ट्रीय खिताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हरमीत बने राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियन, सुतिर्था ने जीता दूसरा राष्ट्रीय खिताब
Sun, 02 Feb 2020 08:24 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 02 Feb 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
टेबल टेनिस
- फोटो : social Media
हरमीत देसाई ने 81वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में रविवार को चौथी वरीयता प्राप्त मानव ठक्कर को 4-3 से हराकर अपना पहला राष्ट्रीय खिताब हासिल किया। हरियाणा की सुतिर्था मुखर्जी ने कृत्विका सिंहा राय को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
सुतिर्था ने इसके अलावा टीम स्पर्धा, महिला युगल में स्वर्ण जबकि मिश्रित स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। पांचवीं वरीयता प्राप्त हरमीत 2013 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे। उन्हें चैंपियन बनने पर 2.5 लाख रुपये की इनामी राशि दी गई जबकि सुतिर्था को 1.65 लाख रुपये की इनामी राशि मिली।
विज्ञापन
पुरुष युगल में जुबिन कुमार और सौम्यजीत घोष की जोड़ी ने मानुष शाह और इशान हिंगोरानी की जोड़ी को 3-1 से हराया। महिला युगल में सुतिर्था एवं रीति शंकर ने सुरभी पटवारी एवं पोयमंती बैश्य की जोड़ी को 3-1 से शिकस्त दी। सुतिर्था को हालांकि मिश्रित युगल में हार का सामना करना पड़ा। सौरव साहा के साथ उनकी जोड़ी को रोनित भांजा और मौसमी पाल की जोड़ी ने हराया।
विज्ञापन