{"_id":"5b4e727e4f1c1b49748b5784","slug":"handball-mens-team-allow-to-take-part-in-asian-games-after-court-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई खेल 2018: कोर्ट के आदेश के बाद पुरुष हैंडबॉल टीम को मंजूरी ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई खेल 2018: कोर्ट के आदेश के बाद पुरुष हैंडबॉल टीम को मंजूरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 04:19 AM IST
विज्ञापन
handball
भारतीय ओलंपिक संघ ने मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बैंच के आदेश के बाद आगामी एशियाई खेलों के लिए पुरुष हैंडबॉल टीम को मंजूरी दे दी है। आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि हमने कोर्ट के निर्णय के बाद अपने विधि आयोग को मामला भेजा था। उसके बाद हमने हैंडबॉल टीम को एशियाई खेलों के लिए क्लियर कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैंने एशियाई खेलों की आयोजन समिति को पुरुषों की हैंडबॉल टीम को अधिकृत रूप से शामिल करने की बाबत लिखा है। अब यह आयोजन समिति पर निर्भर है। हैंडबॉल टीम पहले उस 524 दल का हिस्सा नहीं थी जिसे आईओए ने मंजूरी दी थी, लेकिन पुरुष टीम का नाम ड्रॉ में शामिल हो गया।'
विज्ञापन
एशियाई फेडरेशन ने इस बारे में भारतीय हैंडबॉल संघ (एचएफआई) को सूचित किया कि उसकी टीम एशियाई खेलों में भाग ले सकती है। आईओए ने पहले मंजूरी नहीं दी थी जिस पर एचएफआई ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दाखिल की थी। महिला हैंडबॉल टीम के नाम को पहले ही आईओए ने मंजूरी प्रदान कर दी थी।
विज्ञापन