फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Grandmaster Sashikiran won in Swiss Chess Harikrishnas second consecutive defeat

स्विस शतरंज: ग्रैंडमास्टर शशिकिरण की जीत, हरिकृष्णा की लगातार दूसरी हार

Sat, 30 Oct 2021 12:35 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रीगा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रीगा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 30 Oct 2021 12:35 AM IST
सार

फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में शशिकिरण और आर प्रज्ञानानंदा जीत दर्ज करने में सफल रहे, लेकिन पी हरिकृष्णा को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। 
 

विज्ञापन
Grandmaster Sashikiran won in Swiss Chess Harikrishnas second consecutive defeat
फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में शशिकिरण और आर प्रज्ञानानंदा की जीत हुई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय खिलाड़ियों को फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में मिश्रित सफलता मिली तथा के शशिकिरण और आर प्रज्ञानानंदा जहां जीत दर्ज करने में सफल रहे वहीं पी हरिकृष्णा को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


अनुभवी ग्रैंडमास्टर के शशिकिरण ने दूसरे दौर में उज्बेकिस्तान के शम्सुद्दीन वाखिदोव को हराया, जबकि किशोर खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा ने हमवतन बी अधिबान पर 55 चाल में जीत हासिल की। शशिकिरण और प्रज्ञानानंदा दोनों के दो दौर के बाद समान 1.5 अंक हैं जबकि फ्रांस के प्रतिभाशाली अलीरेजा फिरोजा सहित तीन खिलाड़ी दो अंक के साथ शीर्ष पर हैं। हालांकि 10 भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा को दूसरे दौर में रूस के अलेक्सी द्रीव से हार का सामना करना पड़ा। वह टूर्नामेंट के शुरू में भी व्लादीस्लाव कोवालेव से हार गए थे। 
विज्ञापन


निहाल ने नंबर दो कारुआना के साथ ड्रॉ खेला
निहाल सरीन ने शीर्ष बोर्ड पर विश्व के नंबर दो फैबियानो कारुआना को ड्रॉ पर रोका। उन्होंने पहले दौर में किरील जिर्योगीव पर जीत हासिल की थी। डी गुकेश के दो दौर के बाद 1.5 अंक हैं। उन्होंने दूसरे दौर में ईरान के परम मघसूदलू के साथ ड्रॉ खेलने से पहले शुरुआती दौर में एंटेनिया रोकोतोमाहारो को हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग में डी हरिका ने हमवतन दिव्या देशमुख से अंक बांटे। उन्होंने पहले दौर में नतालिया बुक्सा को हराया था। दूसरे दौर में जीत हासिल करने वाली भारतीय महिला पद्मिनी राउत थी। उन्होंने स्वीडन की अनुभवी पिया क्रैमलिंग को हराया। वह शुरुआती बाजी में चीन की झू जिनर से हार गई थी। प्रज्ञानानंदा की बहन आर वैशाली दूसरे दौर में जॉर्जिया की नीनो बत्सियाशविली से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed