{"_id":"5e52cba98ebc3ef3da54debc","slug":"grandmaster-d-gukesh-wins-cannes-open-chess-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रैंडमास्टर गुकेश ने जीता कान्स ओपन शतरंज टूर्नामेंट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ग्रैंडमास्टर गुकेश ने जीता कान्स ओपन शतरंज टूर्नामेंट
Mon, 24 Feb 2020 12:29 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
डी गुकेश
भारत के 13 साल के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने शनिवार को फ्रांस के कान्स में अंतिम दौर में मेजबान देश के हरुत्युन बार्गसेघयान को हराकर 7.5 अंक के साथ 34वें कान्स ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
पिछले साल दुनिया के दूसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बने गुकेश ने फ्रांस के प्रतिद्वंद्वी को 50 चाल में हराया। तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने पिछले हफ्ते डेनमार्क के हिलरोड में 110वें एनिवर्सिरी ओपन टूर्नामेंट के रूप में अपना पहला ओपन खिताब जीता था। गुकेश प्रतियोगिता के दौरान अजेय रहे। उन्होंने बार्गसेघयान के अलावा चीन के चोंगशेंग झेंग को भी हराया। भारत के शिवा महादेवन छह अंक के साथ 10वें स्थान पर रहे।