फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Grandiscacchi Cattolica International Open: S L Narayanan becomes winner while Praggnanandhaa ends as runner-up

Grandiscacchi Cattolica International Open: भारतीय ग्रैंडमास्टर नारायणन बने चैंपियन, प्रज्ञाननंद दूसरे स्थान पर रहे

Wed, 09 Mar 2022 12:20 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 09 Mar 2022 12:20 AM IST
सार

भारतीय ग्रैंडमास्टर एस एल नारायणन ने ग्रैंडिस्काची कैटोलिका अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओपन का खिताब जीत लिया है। वहीं उनके हमवतन आर प्रज्ञाननंद उपविजेता रहे। नारायणन और प्रज्ञाननंद सहित छह अन्य खिलाड़ियों के नौ दौर के बाद समान 6.5 अंक थे। बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर नारायणन ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
 

विज्ञापन
Grandiscacchi Cattolica International Open: S L Narayanan becomes winner while Praggnanandhaa ends as runner-up
एसएल नारायणन - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर एस एल नारायणन ने ग्रैंडिस्काची कैटोलिका अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओपन का खिताब जीत लिया है। वहीं उनके हमवतन आर प्रज्ञाननंद उपविजेता रहे। नारायणन और प्रज्ञाननंद सहित छह अन्य खिलाड़ियों के नौ दौर के बाद समान 6.5 अंक थे। बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर नारायणन ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


शीर्ष वरीयता प्राप्त नारायणन सभी नौ दौर में अजेय रहे। उन्होंने नौवें और अंतिम दौर में इटली के पियरे लुइगी बासो के खिलाफ बाजी ड्रा खेली। उन्होंने कुल चार जीत और पांच ड्रा से 6.5 अंक हासिल किए। नारायणन ने इटली के एलेक्स डोबोलेट्टा, हमवतन अक्षत खम्पारिया, जोबाओवा बादुर (जॉर्जिया) और बेलारूस के सर्गेई अजारोव के खिलाफ जीत दर्ज की।
विज्ञापन


प्रज्ञाननंद ने भी चार जीत और पांच ड्रॉ के साथ अपने अभियान का अंत किया। उन्होंने सौत नर्गलियेव (कजाकिस्तान), निकोलस वाचिंजर (जर्मनी), लुकास वान फॉरेस्ट (नीदरलैंड) और मेरुअर्ट कमलिदेनोवा (कजाकिस्तान) पर जीत हासिल की। प्रज्ञाननंद ने अंतिम दौर में इटली के लोरेंजो लोडिसी के साथ अंक बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के अंतरराष्ट्रीय मास्टर प्रणव आनंद ने छह अंकों के साथ नौवां स्थान हासिल किया, जबकि एक अन्य भारतीय अक्षत खम्पारिया इतने ही अंकों के साथ 11वें स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed