फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Graham Reid to be new coach of indian hockey team

ग्राहम रीड बनेंगे भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

Wed, 27 Mar 2019 04:53 PM IST
सोनू शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
Graham Reid to be new coach of indian hockey team
ग्राहम रीड - फोटो : Social media

ऑस्ट्रेलिया के ग्राहम रीड का विश्व कप 2022 तक भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच बनना तय है। राष्ट्रीय महासंघ और भारतीय खेल प्राधिकरण ने पिछले तीन महीने से खाली पड़े इस पद को भरने के लिए स्वीकृति दे दी है। 

विज्ञापन


हॉकी इंडिया और साई अधिकारियों के बीच मंगलवार को बैठक में रीड को कोच बनाने का फैसला किया गया। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओलंपियन जय स्टेसी सहित कई अन्य दावेदारों पर प्राथमिकता दी गई। 
विज्ञापन


रीड का नाम अंतिम मंजूरी के लिये खेल मंत्रालय के पास भेजा गया है और मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इस सप्ताह के आखिर में आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, रीड का अनुबंध 2022 तक हो सकता है, लेकिन पूर्व की तरह एनएसएफ प्रत्येक टूर्नामेंट के बाद उनके प्रदर्शन की समीक्षा करेगा।' 

पिछले साल भुवनेश्वर में विश्व कप में टीम के क्वार्टर फाइनल में बाहर होने पर जनवरी में हरेंद्र सिंह की बर्खास्तगी के बाद भारतीय पुरूष टीम के साथ कोई कोच नहीं है। 

रीड ने अपने करियर में 130 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वह 1992 बार्सिलोना ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। दिग्गज रिक चार्ल्सवर्थ के शिष्य रीड पांच वर्षों तक ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनके सहायक रहे और 2014 में मुख्य कोच बने थे। 

वह 2016 रियो ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया के कोच थे, लेकिन टीम के पदक नहीं जीत पाने के कारण उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था। वह 2017 में अपने पूर्व क्लब एम्सटर्डम के मुख्य कोच और नीदरलैंड टीम के सहायक कोच बने थे। उन्होंने हालांकि इस महीने के शुरू में एम्सटर्डम कोच का पद छोड़ दिया था, जिसके बाद उनके भारतीय टीम का कोच बनने की अटकलें लगाई जाने लगी थी। 

मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ इस सप्ताह रीड की नियुक्ति को मंजूरी दे देंगे। 

उन्होंने कहा, 'खेल मंत्री आम चुनावों के कारण काफी व्यस्त हैं और मंत्री से चर्चा के बाद खेल सचिव स्तर पर इस संबंध में फैसला किया जा सकता है। लेकिन हमारी तरफ से अब रीड की नियुक्ति महज एक औपचारिकता है, क्योंकि हम हमेशा इस मामले में राष्ट्रीय खेल महासंघ और साइ की सिफारिशों को स्वीकार करते हैं।' 


इनपुट: भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed