फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Government of Gujarat announces a cash prize of Rs 3 crore for Bhavina Patel, who wins silver in paralympics

Tokyo Paralympics: चांदी जीतने वाली भाविना पर शुरू हुई धनवर्षा, गुजरात सरकार देगी तीन करोड़ का नकद इनाम

Sun, 29 Aug 2021 03:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 29 Aug 2021 03:06 PM IST
सार

भाविना की जीत के बाद अब उनपर इनामों की बारिश भी होने लगी है। गुजरात सरकार ने उन्हें तीन करोड़ रूपये का नकद पुरुस्कार देने का एलान किया है।

विज्ञापन
Government of Gujarat announces a cash prize of Rs 3 crore for Bhavina Patel, who wins silver in paralympics
भाविना पटेल - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत की झोली में पहला पदक आ चुका है। भाविना पटेल ने पैरा टेबल टेनिस के क्लास 4 स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। भाविना को खिताबी मुकाबले में चीन की नंबर एक खिलाड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हार के बावजूद भाविना ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भाविना के पदक जीतने पर उन्हें हर तरफ से बधाईया मिल रही हैं। 

विज्ञापन


भाविना फाइनल में स्वर्ण पदक जीते से चूक गईं। खिताबी मुकाबले में उन्हें चीन की झोउ यिंग ने 3-0 से मात दी। चीनी खिलाड़ी ने यह मैच 11-7, 11-5, 11-6 के अंतर से जीता। झोउ यिंग शुरुआत से ही भारतीय एथलीट पर बढ़त बनाने में सफल रहीं। इसके बाद भाविना ने कई बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुईं। फाइनल हारने के बावजूद भारतीय टेबिल टेनिस खिलाड़ी भाविना ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। 
विज्ञापन


भाविना की जीत के बाद अब उनपर इनामों की बारिश भी होने लगी है। गुजरात सरकार ने उन्हें तीन करोड़ रूपये का नकद पुरुस्कार देने का एलान किया है। राज्य सरकार की तरफ से जारी ट्वीट में कहा गया, 'सीएम विजय रुपाणी ने मेहसाणा जिले की पैरा पेडलर भाविना पटेल को दिव्यांग खेल रत्न प्रोत्साहन पुरुस्कार योजना का तहत तीन करोड़ रूपये का नकद इनाम देने का एलान किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इससे पहले टेबल टेनिस ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाविना पटेल के टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर 31 लाख रुपये का पुरस्कार देने का एलान किया है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed