'गूंगा पहलवान' ने पीएम मोदी को भेजा शादी का न्योता, देश के लिए जीत चुका है तीन स्वर्ण पदक
हरियाणा के झज्जर जिले से ताल्लुक रखने वाले पहलवान विरेंदर सिंह को अधिकतर लोग, 'गूंगा पहलवान' के नाम से जानते हैं। वे भारत के सबसे सफल पहलवानों में से एक माने जाते हैं। 1 अप्रैल 1986 को जन्मे विरेंदर सिंह 33 साल के हो गए हैं।
वह दो दिन बाद यानी 30 जनवरी को नागपुर की अंजलि के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। विरेंदर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शादी का निमंत्रण भेजा है। उन्होंने ट्विट के जरिए प्रधानमंत्री को शादी में आने की गुजारिश की है।
भारत के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को अपनी शादी का निमंत्रण भेज रहा हूँ 🙏🏼
विज्ञापन विज्ञापन
नागपुर क़ी अंजलि जिसके माता-पिता नही है.. और गूँगी-बहरी है उससे 30 जनवरी को मंदिर में शादी करूँगा।
आशा करता हूँ प्रधानमंत्री जी का आशीर्वाद मुझे ज़रूर मिलेगा ! #जयहिंद🇮🇳 pic.twitter.com/NCVqfLcpL1 — Virender Singh. (@GoongaPahalwan) January 27, 2020
नौ साल की उम्र में शुरू हुआ पहलवानी का सिलसिला
अपनी दिव्यांगता की वजह से गांव में विरेंदर का बचपन बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। यहां उनके साथ के बच्चे उनकी इस कमजोरी का मजाक बनाते थे और घर पर भी वे ज्यादा किसी को कुछ समझा नहीं पाते। पर कहते हैं न कि आपकी किस्मत आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा ही देती है। ऐसा ही कुछ विरेंदर के साथ हुआ।
नौ साल की उम्र में शुरू हुआ पहलवानी का सिलसिला आज भी जारी है और इतने सालों में कई बार विरेंदर सिंह ने भारत का नाम कुश्ती के क्षेत्र में रोशन किया है। उन्होंने चार डेफलिम्पिक्स गेम्स और दो वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भाग लिया है, जिनमें अब तक उन्होंने तीन गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं।
देश के लिए जीते हैं तीन गोल्ड
डीफलिंपिक्स यानी बधिरों के ओलिंपिक में 2005 (मेलबर्न), 2013 (बुल्गारिया) और 2017 (तुर्की) में स्वर्ण पदक जीते थे। खेलों में उनके योगदान के लिए उन्हें 'अर्जुन अवॉर्ड' से भी नवाजा गया है। वीरेंद्र पर एक 'गूंगा पहलवान' नाम से छोटी फिल्म भी बनाई गई है।