{"_id":"5d5499098ebc3e6cd40613d3","slug":"golfer-shreya-pal-takes-three-shot-lead-in-12th-leg-of-hero-wpgt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्फर श्रेया पाल ने बनाई बढ़त ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
गोल्फर श्रेया पाल ने बनाई बढ़त
Thu, 15 Aug 2019 04:58 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 15 Aug 2019 04:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
एमेच्योर गोल्फर श्रेया पाल ने हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 12वें चरण के पहले दौर में पांच अंडर 67 के शानदार कार्ड से तीन शॉट की बढ़त हासिल की। श्रेया ने अंतिम पांच होल में तीन में बर्डी से कुल छह बर्डी जमाई।
विज्ञापन
वह पिछले हफ्ते 11वें चरण में पांचवें स्थान पर रही थी। अनन्या दातर दो अंडर 70 के कार्ड से दूसरे, जबकि गौरी करहाडे 71 के कार्ड से तीसरे स्थान पर चल रही हैं। गौरिका बिश्नोई और स्नेहा सिंह इवन पार 72 के कार्ड से संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन