फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   golfer Rashid,who is practicing on the banks of Yamuna, pleads with PM to permission to practice in Delhi Golf Club

एशियन गेम्स रजत पदक विजेता गोल्फर ने पीएम, गृह मंत्री को लिखा पत्र, कहा- दिल्ली गोल्फ क्लब में मिले प्रैक्टिस की इजाजत

Wed, 21 Oct 2020 06:37 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 21 Oct 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
golfer Rashid,who is practicing on the banks of Yamuna, pleads with PM to permission to practice in Delhi Golf Club
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की रेस में सबसे आगे देश के अग्रणी गोल्फर राशिद खान गोल्फ क्लब की बजाय यमुना किनारे खाली पड़े वेटलैंड पर प्रैक्टिस को मजबूर हैं।

विज्ञापन


हारकर उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को पत्र लिखकर अपने लिए दिल्ली गोल्फ क्लब (डीजीसी) के दरवाजे खुलवाने की मांग उठाई है। राशिद ने कारपोरेट मामलों के सचिव को पत्र लिखते हुए डीजीसी में अनियमितताओं के खिलाफ जांच कराने को लिखा है। साथ ही यहां प्रशासक बिठाने की मांग की है।
विज्ञापन


यहीं से प्रैक्टिस कर खेलेंगे टूर्नामेंट
2010 के गुआंग झू एशियाई खेलों में रजत जीतने वाले राशिद कोरोना के चलते इस साल टूर्नामेंट नहीं खेल पाए हैं, जिससे उनकी विश्व रैंकिंग को नुकसान हुआ है, लेकिन दिसंबर में चंडीगढ़ में शुरू पीजीटीआई टूर्नामेंट उन्हें खेलने हैं जहां उन्हें विश्व रैकिंग के अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट के लिए वह गोल्फ क्लब की मखमली घास के बजाय यमुना किनारे ऊबड-खाबड़ घास पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। दो बार एशियाई प्रोफेशनल टूर का खिताब जीतने वाले राशिद अमर उजाला से खुलासा करते हैं कि उनके पास यहां प्रैक्टिस करने के अलावा कोई चारा नहीं है।

डीजीसी ने उन्हें अब तक प्रैक्टिस की अनुमति प्रदान नहीं की है। हारकर उन्होंने कारपोरेट मामलों के सचिव राजेश वर्मा को 14 पन्नों का पत्र लिखा है, जिसकी प्रति उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह को भी भेजी है। उनकी यही गुहार है कि उन्हें किसी तरह डीजीसी में प्रैक्टिस की अनुमति प्रदान की जाए जिससे वह टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर सकें।


पिछले वर्ष से लगा है प्रवेश पर प्रतिबंध
राशिद पर डीजीसी ने जनवरी, 2019 में उनका सिक्योरिटी स्टाफ के साथ विवाद होने पर क्लब में प्रैक्टिस पर रोक लगा दी थी। इसके बाद उन्होंने अदालत की शरण ले ली थी। तब से राशिद क्लब में प्रैक्टिस के लिए लगातार गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली है।

वहीं क्लब के एक अधिकारी का कहना है कि राशिद अगर केस  वापस लेकर क्षमा मांगते हैं तो उन्हें प्रवेश देने पर विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed