फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Golden comeback but  mirabai chanu in constant battle with fear of injury

'गोल्डन गर्ल' मीराबाई चानू को लगातार सता रहा है फिर चोटिल होने का डर

Wed, 17 Jul 2019 08:17 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 17 Jul 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
Golden comeback but  mirabai chanu in constant battle with fear of injury
मीराबाई चानू - फोटो : social media

भारत की शीर्ष भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने मंगलवार को कहा कि कमर की तकलीफ से उबरने के बावजूद वह अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक से पहले खुद को चोटिल करने के डर के साए में जी रही हैं। कमर में तकलीफ के कारण 2018 में मीराबाई कई अहम प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मीराबाई ने कमर में तकलीफ की शिकायत की थी। 

विज्ञापन


इस चोट से देश के चिकित्सक भी हैरान रह गए थे क्योंकि वह इसका कारण नहीं खोज पाए थे और इस 24 वर्षीय खिलाड़ी को एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप से बाहर होना पड़ा था। मीराबाई ने कहा, 'चोट के बाद काफी कुछ बदल गया। हमेशा डर बना रहता है कि अगर मैं दोबारा चोटिल हो गई तो क्या होगा? हर बार भार उठाने और प्रत्येक ट्रेनिंग सत्र से पूर्व मुझे दो बार सोचना पड़ता है।' 
विज्ञापन


लगभग नौ महीने बाद दर्द कम होने पर मीराबाई ने खेल में सफल वापसी की। उन्होंने वापसी करते हुए थाइलैंड में अपने पहले टूर्नमेंट ईजीएटी कप में स्वर्ण पदक जीता। इस बीच के बाद मीराबाई और कोच विजय शर्मा को ट्रेनिंग में बदलाव करना पड़ा। मीराबाई ने कहा, 'मेरा तरीका बदल गया है क्योंकि हमें नहीं पता कि दर्द क्यों हुआ था। यह किसी व्यायाम के कारण था या मेरी तकनीक के कारण, हमें अब भी यह नहीं पता।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा ने कहा, 'वह चीजों पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।' वापसी के साथ बात मीराबाई का प्रदर्शन अच्छा रहा है। वह अप्रैल में एशियाई चैंपियनशिप में मामूली अंतर से पदक से चूक गई थीं। मीराबाई ने प्रतियोगिता में कुल 199 किग्रा (86 और 113 किग्रा) वजन उठाया था लेकिन चीन की झेंग रोंग से पिछड़ गई थीं। झेंग ने भी इतना ही वजन उठाया था लेकिन क्लीन एवं जर्क में अधिक भार उठाने के कारण चीन की खिलाड़ी को पदक मिला। 

मीराबाई ने हाल में संपन्न राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कहा, 'चोट के बाद से मेरी प्रगति अच्छी रही है। मैंने ईजीएटी में स्वर्ण पदक जीता और फिर राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में भी। मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं।' मणिपुर की इस भारोत्तोलक की नजरें अब सितंबर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप पर टिकी हैं, जहां उन्होंने 2017 में खिताब जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed