Indian Athletes Return Home: टोक्यो में तिरंगा लहराने के बाद दिल्ली पहुंचे भारतीय एथलीट, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
- भारतीय एथलीट दिल्ली पहुंच चुके हैं
- स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का भव्य स्वागत
- दिल्ली एयरपोर्ट पर पदक विजेताओं का जबरदस्त स्वागत
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक और यादगार प्रदर्शन करने के बाद आज भारतीय एथलीट दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर पदक विजेताओं का शानदार स्वागत किया गया। स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का भव्य स्वागत किया गया। बजरंग पूनिया, दीपक पुनिया, लवलीना बोरगोहेन, रवि दहिया का भी स्वागत किया गया। टोक्यो से वतन लौटने वालों में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया, रवि दहिया, पुरुष हॉकी टीम के अलावा कई अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। पदक विजेता एयरपोर्ट से दिल्ली स्थित अशोका होटल जाएंगे, जहां उन्हें एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए खिलाड़ियों से रूबरू होंगे।
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने नीरज का स्वागत किया
स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा दिल्ली पहुंचे। इस दौरान भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने नीरज का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
#TokyoOlympics gold medalist javelin thrower Neeraj Chopra arrives at Delhi airport from Japan; welcomed by BJP MP Tejasvi Surya and others
विज्ञापन
(Photo source: Tejasvi Surya's Twitter account) pic.twitter.com/pkyRyYEuGR — ANI (@ANI) August 9, 2021
आगामी पेरिस ओलंपिक में भारत बहुत कुछ करके दिखाएगा- संदीप
ओलंपिक में अपने प्रदर्शन पर एथलीट संदीप कुमार ने कहा कि देश सभी खिलाड़ियों को बहुत सम्मान दे रहा है और इस बार टोक्यो ओलंपिक में सभी खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। फाइनल मुकाबले तक कड़ी टक्कर देकर भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि आगामी पेरिस ओलंपिक में भारत बहुत कुछ करके दिखाएगा।
ऐसे क्षण बहुत कम होते हैं- रवि दहिया के पिता
रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया के परिवार के सदस्य और उनके दोस्त दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं। रवि दहिया के पिता राकेश दहिया ने कहा, 'हमारे गांव के निवासी बहुत खुश हैं। ऐसे क्षण बहुत कम होते हैं।'
Family members & friends of #TokyoOlympics silver medalist wrestler Ravi Dahiya gather to welcome him at Delhi airport
— ANI (@ANI) August 9, 2021
"Residents of our village are very happy. Moments like this are very rare," says Rakesh Dahiya, father of Ravi Dahiya pic.twitter.com/oW6E21PaJn
टोक्यो से स्वदेश लौटे पदक विजेता
जापान की राजधानी टोक्यो से पदक विजेता स्वदेश लौट चुके हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक गोल्ड सहित सात पदक जीते।
Indian athletics team returns from #TokyoOlympics to Delhi. India finished the quadrennial event with their highest medal count (1 gold, 2 silver, 4 bronze)
— ANI (@ANI) August 9, 2021
Pic source: SAIMedia Twitter pic.twitter.com/YYpTxA6w6D
ढोल नगाड़े के साथ भारतीय एथलीट के स्वागत में जमकर जश्न
बैंड बाजे पर 'ये मेरा इंडिया....' गाना बजाकर भारतीय एथलीट के स्वागत में एयरपोर्ट पर जश्न...बस थोड़ी ही देर में एयरपोर्ट से बाहर आने वाले हैं भारतीय एथलीट। दिल्ली एयरपोर्ट पर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया के स्वागत के लिए उनके समर्थक और परिवारजन एयरपोर्ट पर इकट्ठा हुए।
Delhi: Friends and family members of #Tokyo2020 bronze medalist wrestler Bajrang Punia gather outside Delhi airport to welcome him on his arrival from Japan pic.twitter.com/0HTTl7K7Dn
— ANI (@ANI) August 9, 2021
दिल्ली में शाम 6:30 से सम्मान समारोह
स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया (साई) की तरफ से पहले मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन होना था लेकिन खराब मौसम की वजह से अब इसे अशोका होटल में आयोजित किया जाएगा। ये कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ कई पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और भारत सरकार के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
Time to go home…… Thank you Tokyo 🙏#olympics #tokyo #hockey #medalist pic.twitter.com/4Z3gswzVID
— sreejesh p r (@16Sreejesh) August 8, 2021
ये खिलाड़ी पहले ही लौट चुके हैं स्वदेश
गौरतलब है कि अन्य कई पदक विजेता और भारतीय एथलीट पहले ही स्वदेश लौट चुके हैं। लेकिन मीराबाई चानू, पीवी सिंधु, रवि दहिया और लवलीना बारगोहेन ये सब भी आज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भारत के सात पदक
भारत ने इस बार के ओलंपिक में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारतीय दल ने एक स्वर्ण पदक समेत कुल 7 पदक जीते। इसमें नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई तो कुश्ती में रवि दहिया ने रजत पदक जीता। इनके अलावा बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, पहलवान बजरंग पूनिया और पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किए।