{"_id":"5aa10dc84f1c1b4d588bc14c","slug":"gold-medalist-navjot-kaur-will-get-job-in-punjab-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरमनप्रीत के बाद नवजोत कौर को मिलेगी सरकार नौकरी, एशियन चैंपियनशिप में देश के लिए जीता था गोल्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हरमनप्रीत के बाद नवजोत कौर को मिलेगी सरकार नौकरी, एशियन चैंपियनशिप में देश के लिए जीता था गोल्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Mar 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
navjot kaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला पहलवान नवजोत कौर को पंजाब सरकार ने उपयुक्त सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। पंजाब सरकार की तरफ से नवजोत को पांच लाख रुपये का नकद इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि नवजोत कौर ने पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद के लिए अपनी इच्छा जाहिर की थी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में पंजाब की बेटी नवजोत कौर के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें नौकरी देने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नवजोत ने किर्गिस्तान के बिश्केक में संपन्न हुई चैंपियनशिप में 65 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। सरकार के फैसले के बाद नवजोत कौर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैंने सरकार से डीएसपी रैंक मांगा था, लेकिन सरकार ने उपयुक्त पद देने का जो ऐलान किया है, वह सराहनीय है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले पंजाब सरकार ने टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को भी डीएसपी का पद दिया है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद हरमनप्रीत कौर की वर्दी पर सितारे लगाए थे।