{"_id":"5c9b98cbbdec22764d26ef1e","slug":"goalkeeper-savita-to-lead-indian-womens-hockey-team-in-malaysia-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया दौर के लिए गोलकीपर सविता को मिली भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मलयेशिया दौर के लिए गोलकीपर सविता को मिली भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान
Wed, 27 Mar 2019 09:07 PM IST
सोनू शर्मा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
सविता पुनिया
- फोटो : Social media
गोलकीपर सविता मलयेशिया के खिलाफ चार अप्रैल से शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज में 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुआई करेंगी। हॉकी इंडिया ने बुधवार को टीम घोषित की। सविता को नियमित कप्तान रानी रामपाल की जगह टीम की कमान सौंपी गई है। रानी चोटिल होने के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगी।
विज्ञापन
कुआलालंपुर के आठ दिवसीय दौरे में दीप ग्रेस एक्का उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगी। रजनी इतिमारपु को दूसरी गोलकीपर के रूप में टीम से जोड़ा गया है। रक्षापंक्ति में सुनीता लाकड़ा के साथ युवा सलीमा टेटे, रीना खोखर, एक्का, रश्मिता मिंज और सुशीला चानू पुखरंबम को रखा गया है।
विज्ञापन
सुनीता स्पेन दौरे में नहीं खेली थीं और उन्होंने वापसी की है। मध्यपंक्ति में अनुभवी मोनिका ने चोट से उबरने के बाद वापसी की है। उनके अलावा करिश्मा यादव, निक्की प्रधान, नेहा गोयल और लिलिमा मिंज मध्यपंक्ति में अपनी भूमिका निभाएंगी। अग्रिम पंक्ति में ज्योति, वंदना कटारिया, लालरेम्सिया, नवजोत कौर और नवनीत कौर शामिल हैं।
विज्ञापन
इनपुट: भाषा