{"_id":"5a9a3bd04f1c1bdd0b8b6a4a","slug":"george-corones-broke-swimming-world-record-at-the-age-of-99","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानी में हो गए थे स्विमिंग से दूर, 99 साल की उम्र में तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जवानी में हो गए थे स्विमिंग से दूर, 99 साल की उम्र में तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
George Corones
99 साल के ऑस्ट्रेलियाई तैराक जॉर्ज कोरोन्स ने 100-104 साल की उम्र वाली कैटेगरी की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस साल अप्रैल में 100 वर्ष के होने जा रहे जॉर्ज ने 56.12 सेकेंड में 50 मीटर तैरकर दिवंगत कनाडाई स्विमर जारिंग टिमरमैन का 2009 में बनाया गया 1:16:92 का रिकॉर्ड तोड़ा है।
विज्ञापन
अपनी जीत के बाद जॉर्ज ने कहा, 'यही एक ऐसा समय होता है जब आपका ग्रैविटी (गुरुत्वाकर्षण बल) के साथ कोई मुकाबला नहीं होता। जब आप पानी में होते हैं तो आप एक एंटी ग्रैविटी एनवायरोमेंट में होते हैं, जो अपने आप में बेहद खूबसूरत है।'
विज्ञापन
बता दें कि पेशे से डॉक्टर जॉर्ज कोरोन्स को शुरू से ही तैराकी का शौक था, लेकिन व्यस्तता के चलते वह स्विमिंग से दूर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने पुन: 80 साल की उम्र के बाद फिर से स्विमिंग करना शुरू किया।
विज्ञापन