{"_id":"5e51eac78ebc3ef38e365e88","slug":"g-sathiyan-and-sharath-kamal-won-silver-medal-in-ittf-world-tour-hungarian-open-doubles","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITTF विश्व टूर हंगरी ओपन: साथियान और शरत की भारतीय जोड़ी ने जीता सिल्वर मेडल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ITTF विश्व टूर हंगरी ओपन: साथियान और शरत की भारतीय जोड़ी ने जीता सिल्वर मेडल
Sun, 23 Feb 2020 08:30 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 23 Feb 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
साथियान/शरथ कमल
- फोटो : Sathiyan Twitter
जी साथियान और शरत कमल की भारतीय जोड़ी को आईटीटीएफ विश्व टूर हंगरी ओपन में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। टूर्नामेंट के युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी को जर्मनी की बेनेडिक्ट डूडा और पैट्रिक फ्रंजिसका की जोड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शनिवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय जोड़ी को 5-11, 9-11, 11-8, 9-11 से शिकस्त मिली। यह पहली बार था जब दुनिया की 27वें नंबर की भारतीय जोड़ी ने वर्ल्ड टूर इवेंट के पुरुषों के युगल फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।
विज्ञापन