{"_id":"5dc39eff8ebc3e5b732fc11a","slug":"g-maheshwari-sets-new-steeplechase-record-in-national-junior-athletics","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश्वरी ने महिलाओं की 3000 मी स्टीपलचेज में राष्ट्रीय जूनियर रिकॉर्ड बनाया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
महेश्वरी ने महिलाओं की 3000 मी स्टीपलचेज में राष्ट्रीय जूनियर रिकॉर्ड बनाया
Thu, 07 Nov 2019 10:05 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
जी महेश्वरी
- फोटो : ट्विटर
तेलंगाना की जी महेश्वरी ने बुधवार को 35वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के अंतिम दिन बालिका अंडर-20 3000 मीटर स्टीपलचेज खिताब जीतकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। महेश्वरी ने 10 मिनट 34.10 सेकेंड का समय निकाला और वह टूर्नामेंट में पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से 12.71 सेकेंड आगे रहीं।
विज्ञापन
महेश्वरी ने पहले के 10:53.91 के राष्ट्रीय जूनियर रिकार्ड को आसानी से पीछे छोड़ा जो नंदिनी गुप्ता ने 2017 में लखनऊ में बनाया था। मेजबान देश के नालुबोथु शानमुगा श्रीनिवास ने लड़कों के अंडर-18 की 200 मीटर दौड़ में कमाल दिखाते हुए मीट रिकार्ड बनाया।
विज्ञापन
21.34 सेकेंड से पिछले साल रांची में बनाए गए निसार अहमद के समय से 0.16 सेकेंड का बेहतर समय निकाला। दिन का एक अन्य मीट रिकॉर्ड उत्तराखंड की अंकिता ने बालिका अंडर-18 की 1500 मीटर दौड़ में बनाया।
विज्ञापन