{"_id":"628b73c3bdeeb54f2775c2ef","slug":"french-open-naomi-osaka-lost-in-first-round-against-amanda-anisimova-world-number-one-iga-swiatek-and-petra-kvitova-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"French Open: जापान की नाओमी ओसाका उलटफेर का शिकार, पहले ही राउंड में अमांडा अनिसिमोवा से हारीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
French Open: जापान की नाओमी ओसाका उलटफेर का शिकार, पहले ही राउंड में अमांडा अनिसिमोवा से हारीं
Mon, 23 May 2022 05:15 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 23 May 2022 05:15 PM IST
सार
ओसाका चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं, जिन्होंने पिछले सीजन में मानसिक स्वास्थ्य के कारण दो बार ब्रेक लिए थे। पिछले साल मानसिक स्वास्थ्य के कारण ही दूसरे दौर के मैच से पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।
विज्ञापन
नाओमी ओसाका
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका फ्रेंच ओपन के पहले राउंड में बाहर हो गईं। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ओसाका सोमवार (23 मई) को अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा से हार गईं। अनिसिमोवा ने यह मैच सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से अपने नाम किया। दूसरे राउंड में उनका मुकाबला क्रोएशिया की डोना वेकिच से होगा। डोना ने पहले राउंड में स्वीडन की मिरयाम को हराया।
ओसाका चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं, जिन्होंने पिछले सीजन में मानसिक स्वास्थ्य के कारण दो बार ब्रेक लिए थे। पिछले साल मानसिक स्वास्थ्य के कारण ही दूसरे दौर के मैच से पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में भाग लेने से इनकार भी कर दिया था। ओसाका की मौजूदा डब्ल्यूटीए रैंकिंग 38 है। वहीं, अनिसिमोवा 28वें पायदान पर काबिज हैं।
इस साल दूसरी बार ओसाका को अनिसिमोवा ने हराया
20 साल की अनिसिमोवा 2019 में फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। इस साल उन्होंने ओसाका को दूसरी बार ग्रैंड स्लैम में हराया है। इससे पहले जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे राउंड में उन्होंने जापान की स्टार खिलाड़ी को शिकस्त दी थी।अनिसिमोवा अब तक किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंची हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2019 में फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल ही है।
विज्ञापन
स्वितेक और क्वितोवा ने जीत दर्ज की
दुनिया की नंबर खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वितेक दूसरे राउंड में पहुंच गई हैं। उन्होंने यूक्रेन की लेसिया सुरेंको को 6-2, 6-0 से हराया। चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा ने हंगरी की अन्ना बोंडर को 7-6 (7-0), 6-1 से हराया।