{"_id":"5e2bad118ebc3e4af3409a83","slug":"france-and-russia-invited-for-preparation-of-boxing-qualifiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग क्वालिफायर की तैयारियों के लिए फ्रांस, रूस को बुलावा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बॉक्सिंग क्वालिफायर की तैयारियों के लिए फ्रांस, रूस को बुलावा
Sat, 25 Jan 2020 08:21 AM IST
Rohit Ojha
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 25 Jan 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
Tokyo 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद (आईओसी) की बॉक्सिंग टॉस्क फोर्स (बीटीएफ) की ओर से ओलंपिक क्वालिफायर तीन से 11 मार्च किए जाने के बाद भारतीय बॉक्सरों को अपनी तैयारियों की नए सिरे से योजना बनानी पड़ रही है। फरवरी माह में पुरुष और महिला बॉक्सरों को तैयारियों के लिए कोलराडो स्प्रिंग (अमेरिका) जाना था, लेकिन अब इस दौरे को टालना पड़ेगा।
विज्ञापन
बीटीएफ ने वुहान (चीन) से कोरोना वायरस फैलने के चलते क्वालिफायर की मेजबानी छीन इसे एक माह के लिए आगे बढ़ा दिया है। मेजबानी पर फैसला बीटीएफ कुछ दिनों में करेगा। भारत ने भी मेजबानी मांगी है, हालांकि कुछ अन्य देशों ने भी बीटीएफ के समक्ष मेजबानी की इच्छा जताई है। जिसके चलते मेजबानी को लेकर मुकाबला कड़ा हो गया है। बीटीएफ कुछ ही दिनों में नए मेजबान की घोषणा करेगा। हालांकि अब पहले और मई में पेरिस में होने वाले दूसरे क्वालिफायर के बीच का समय भी कम रह गया है। ऐसे में बीएफआई और भारतीय टीम मैनेजमेंट का मानना है कि चुनौतियां और कड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन
हालांकि महिला बॉक्सरों को अब तैयारियों का और मौका मिल गया है। फेडरेशन के एक अधिकारी के मुताबिक फ्रांस और रूस की टीमों को तैयारियों के लिए दिल्ली बुलाने की बात की गई है। फ्रांस ने हामी भर दी है, जबकि रूस के भी हां करने की उम्मीद है। वहीं पुरुष टीम अभी बेल्लारी में ऑस्ट्रेलिया और इटली के साथ तैयारियां कर रही है। अब पुरुष बॉक्सर एनआईएस पटियाला लौट आएंगे। फेडरेशन के मुताबिक कोलराडो स्प्रिंग अब फरवरी की बजाय मार्च माह में जाया जाएगा।
विज्ञापन