फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Four year ban on Asian champion Gomathi Marimuthu, fails dope test; NADA failed to report earlier breach

एशियन चैंपियन गोमती पर चार साल का प्रतिबंध, एशियाई चैंपियनशिप में जीता गया स्वर्ण पदक छिनेगा

Mon, 08 Jun 2020 12:34 AM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 08 Jun 2020 12:34 AM IST
सार

  • सैंपल से छेड़छाड़ की बात साबित नहीं कर पाईं

विज्ञापन
Four year ban on Asian champion Gomathi Marimuthu, fails dope test; NADA failed to report earlier breach
गोमती मारीमुथु - फोटो : pti

विस्तार

दोहा एशियाई चैंपियनशिप में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 800 मीटर का स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट एम गोमती पर वर्ल्ड एथलेटिक्स की एथलीट इंटिग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है। गोमती अपने बचाव में सैंपलों के साथ की गई छेड़छाड़ की बात को साबित नहीं कर पाईं। उन पर यह प्रतिबंध अस्थाई प्रतिबंध की तिथि 17 मई 2019 से लगाया गया है, जो 16 मई 2023 को खत्म होगा। इसके साथ ही गोमती से बीते वर्ष एशियाई चैंपियनशिप में जीता गया स्वर्ण पदक छीना जाना तय हो गया है।

विज्ञापन


तकरीबन एक लाख रुपये देना होगा हर्जाना
यही नहीं उन पर एक हजार पाउंड तकरीबन एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जो उन्हें एआईयू को हर्जाने के रूप में देने होंगे।

एक नहीं चार सैंपल पाए गए पॉजिटिव
खास बात यह है कि गोमती का एक नहीं बल्कि चार सैंपल स्टेरायड 19 नॉर एंड्रोस्टेरॉन के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। अप्रैल में दोहा एशियाई चैंपियनशिप में सैंपल लिए जाने से पहले उनका 18 मार्च को पटियाला में फेडरेशन कप के दौरान और उसके बाद दो सैंपल चयन ट्रायल के दौरान लिए गए थे। इनमें से उन्होंने पहले, तीसरे और चौथे के लिए बी सैंपल टेस्ट कराया, जो सभी पॉजिटिव पाए गए। पहले तीनों सैंपल नाडा ने लिए थे। जिनकी रिपोर्ट देर से आने के चलते गोमती दोहा खेलने भेज दी गईं और देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


एनडीटीएल पर खड़े किए सवाल
गोमती की ओर से बचाव में वाडा से प्रतिबंधित चल रही एनडीटीएल लैब को घेरे में लिया गया। गोमती के  एनडीटीएल में तीन और दोहा लैब में एक सैंपल टेस्ट हुआ। एनडीटीएल में गए दो सैंपलों में उन्होंने सैंपल की मात्रा को लेकर सवाल उठाए, जबकि दोहा में सैंपल के तापमान को लेकर सवालिया निशान लगाए। उन्होंने बतौर विशेषज्ञ चेन्नई के एक प्रोफेसर को एआईयू के समक्ष पेश किया। हालांकि उनके तर्क उन्हें प्रतिबंधित होने से नहीं बचा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed