{"_id":"5f51dbfd2dbcee5b121acec7","slug":"four-players-tied-for-first-round-lead-at-andalucia-masters","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंडालुसिया मास्टर्स में पहले दौर के बाद चार खिलाड़ी बढ़त पर, सभी का स्कोर दो अंडर 69","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एंडालुसिया मास्टर्स में पहले दौर के बाद चार खिलाड़ी बढ़त पर, सभी का स्कोर दो अंडर 69
Fri, 04 Sep 2020 11:47 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
गोल्फ कैडीज
- फोटो : social media
कोनोर साइम ने अपने अंतिम तीन होल में बर्डी बनाई जिससे वह एंडालुसिया मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर के बाद चार अन्य खिलाड़ियों के साथ संयुक्त बढ़त हासिल करने में सफल रहे। साइम ने वेल्डरामा कोर्स पर मुश्किल परिस्थितियों में तीसरे होल में डबल बोगी की, लेकिन आखिरी नौ होल में चार बर्डी बनाई। पहले दिन केवल पांच खिलाड़ी ही अंडर पार का स्कोर बना पाए।
विज्ञापन
साइम दो बार के यूरोपीय टूर विजेता स्पेन के जार्ज कैम्पिलो, इटली के गुइडो मिगलियोजी और अमेरिका के जॉन कैटलिन के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। इन सभी का स्कोर दो अंडर 69 है। स्पेन के पेप एंजेल्स अन्य खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पहले दौर में अंडर पार का कार्ड खेला। उनका स्कोर एक अंडर 70 है।
विज्ञापन