फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Fort William Challenge Cup: Armored Corps team captures Fort William Polo Challenge Cup

Fort William Challenge Cup: आर्मर्ड कॉर्प्स टीम ने फोर्ट विलियम पोलो चैलेंज कप पर जमाया कब्जा

Sun, 25 Dec 2022 10:45 PM IST
स्वप्निल शशांक अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 25 Dec 2022 10:45 PM IST
सार

कॉर्प्स ऑफ आर्टिलरी और कॉर्प्स आफ आर्मर्ड टीम के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में आर्मर्ड कॉर्प्स की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते देते हुए शानदार जीत हासिल की और ट्राफी पर कब्जा जमाया। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का परिचय दिया।

विज्ञापन
Fort William Challenge Cup: Armored Corps team captures Fort William Polo Challenge Cup
फोर्ट विलियम चैलेंज कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेना की पूर्वी कमान के तत्वावधान में आयोजित कोलकाता पोलो सीजन- 2022 के अंतर्गत फोर्ट विलियम चैलेंज कप का फाइनल मुकाबला रविवार को महानगर के रायल कलकत्ता टर्फ क्लब (आरसीटीसी) के पैट विलियमसन पोलो ग्राउंड में खेला गया।
विज्ञापन


कॉर्प्स ऑफ आर्टिलरी और कॉर्प्स आफ आर्मर्ड टीम के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में आर्मर्ड कॉर्प्स की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते देते हुए शानदार जीत हासिल की और ट्राफी पर कब्जा जमाया। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का परिचय दिया।
विज्ञापन


सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने इस मैच का लुफ्त उठाया। कर्नल नवनीत सिंह ने मैच रैफरी की भूमिका निभाई। अधिकारियों ने बताया कि इस पोलो टूर्नामेंट के तहत राइजिंग सन पोलो कप का फाइनल व अंतिम मुकाबला 30 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले 21 दिसंबर को यहां खेले गए आर्मी कमांडर्स पोलो कप का फाइनल मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा था और दो फाइनलिस्ट आर्मी सप्लाई कोर (एएससी) एवं आर्मर्ड कॉर्प्स- आर्टिलरी टीम के बीच खेला गया मैच दो-दो गोल से ड्रा रहा था। इसके बाद दोनों टीमों को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। गौरतलब है कि पूर्वी सेना कमान की ओर से हर साल कोलकाता में पोलो टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed