{"_id":"5e8e0fd38ebc3e774051f4ea","slug":"formula-one-will-give-half-of-its-staff-half-salary-amid-corona-virus-outbreak","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉर्मूला वन का 'शटडाउन' पांच सप्ताह तक बढ़ा, कर्मचारियों के वेतन में होगी कटौती","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
फॉर्मूला वन का 'शटडाउन' पांच सप्ताह तक बढ़ा, कर्मचारियों के वेतन में होगी कटौती
Wed, 08 Apr 2020 11:24 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण सत्र के शुरू में होने में देरी के बाद फॉर्मूला वन को अनिवार्य तौर पर बंद रखने की समयसीमा दो सप्ताह और बढ़ा दी गई है। विश्व मोटरस्पोर्ट्स संचालन संस्था एफआईए ने इसकी पुष्टि की। एफआईए ने पहले इसे 21 दिन के लिए बंद रखा था, लेकिन अब यह 35 दिन तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान कारों से जुड़ी गतिविधियों में शामिल कोई भी कर्मचारी काम नहीं करेगा। एफआईए ने बयान में कहा कि इस फैसले को एफवन के सभी हितधारकों ने सर्वसम्मति से मंजूर किया है। बयान में कहा गया है, 'कोविड-19 के वर्तमान वैश्विक प्रभाव को देखते हुए एफआईए, फॉर्मूला वन और सभी टीमों के बीच इस विषय पर चर्चाएं होती रहेंगी।'
विज्ञापन
फॉर्मूला वन का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच वह मई के अंत तक अपने आधे स्टाफ को छुट्टी दे देगा जबकि सीनियर कार्यकारियों के वेतन में कटौती होगी। फॉर्मूला वन ने अभी तक इस सत्र में आठ रेस स्थगित कर दी हैं और मोनाको ग्रां प्री को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
फॉर्मूला वन के सीनियर अधिकारी स्वेच्छा से वेतन में कटौती करायेंगे, वे छुट्टी पर नहीं जाएंगे और अपना काम जारी रखेंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेज कारे के वेतन में ज्यादा कटौती होगी। मैकलारेन और विलियम्स टीमें पहले ही अपने कुछ स्टाफ को छुट्टी दे चुकी हैं।