फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Former world boxing champion amir khan robbed at gun point in london, while crossing the road with wife faryal

Amir Khan Robbed: ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज आमिर खान के साथ हुई लूट, लंदन में बंदूक की नोक पर पत्नी के सामने छीनी घड़ी

Tue, 19 Apr 2022 05:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 19 Apr 2022 05:12 PM IST
सार

पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज आमिर खान को बंदूक की नोक पर लंदन में लूटा गया। पाकिस्तानी मूल के पेशेवर ब्रिटिश मुक्केबाज को सोमवार को सड़क पार करते वक्त दो लोगों ने लूटा।

विज्ञापन
Former world boxing champion amir khan robbed at gun point in london, while crossing the road with wife faryal
आमिर खान - फोटो : social media

विस्तार

पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज आमिर खान को बंदूक की नोक पर लंदन में लूटा गया। पाकिस्तानी मूल के पेशेवर ब्रिटिश मुक्केबाज को सोमवार को सड़क पार करते वक्त दो लोगों ने लूटा। आमिर के मुताबिक वह और उनकी पत्नी सुरक्षित हैं, लेकिन उनसे उनकी घड़ी लूटी गई। 

विज्ञापन


35 वर्षीय आमिर ने ट्वीट कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "पूर्वी लंदन में मुझसे मेरी घड़ी छीनी गई। मैंने अपनी पत्नी फरयाल के साथ सड़क पार किया, किस्मत से वह मुझसे कुछ कदम पीछे थी। दो लोग हमारी तरफ दौड़ते आए और मेरे माथे पर बंदूक रखकर मुझसे मेरी घड़ी ले गए। मुख्य बात यह है कि हम दोनों सुरक्षित हैं।"
विज्ञापन


मेट्रोपोलिटन पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "पुलिस को 18 अप्रैल (सोमवार) को रात 9:15 बजे लेटन के हाई रोड से कॉल आया था। इस दौरान एक 30 साल के इंसान ने कथित तौर पर दो लोगों द्वारा लूट की जानकारी दी। लेकिन किसी भी तरह की गोलीबारी या चोट की रिपोर्ट नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने जांच की बात कही है और इलाके में सर्च अभियान चलाने की जानकारी दी है। हालांकि इसमें अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

आमिर ने 2004 में एथेंस ओलंपिक में लाइटवेट स्पर्धा में रजता पदक जीता था। उनका मुक्केबाजी का करियर बेहद शानदार रहा है और उन्होंने 40 मैचों में 34 में जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed