{"_id":"5d82655e8ebc3e01354999e0","slug":"former-indian-cricket-captain-kapil-dev-will-participate-in-avt-champions-tour-golf","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के बाद अब कपिल देव शुरू करेंगे नई पारी, चैम्पियंस गोल्फ टूर्नामेंट में लेंगे भाग","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
क्रिकेट के बाद अब कपिल देव शुरू करेंगे नई पारी, चैम्पियंस गोल्फ टूर्नामेंट में लेंगे भाग
Thu, 19 Sep 2019 07:59 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 19 Sep 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
कपिल देव
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महान क्रिकेटर कपिल देव सहित स्टार सीनियर गोल्फर गुरूवार से यहां शुरू होने वाले गोल्फ टूर्नामेंट में खिताब हासिल करने की कोशिश करेंगे। मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार ‘एवीटी चैम्पियंस टूर गोल्फ’ भारत में ऐसा एकमात्र गोल्फ टूर है जिसमें 50 साल या इससे अधिक उम्र के सीनियर गोल्फर भाग लेते हैं।
विज्ञापन
1983 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल ने संन्यास के बाद गोल्फ खेलना शुरू कर दिया। सालाना ‘एवीटी चैम्पियंस टूर गोल्फ’ के पहले सत्र का तीसरा चरण यहां 19 और 20 सितंबर को खेला जायेगा। पहला चरण मार्च में दिल्ली एनसीआर में आयोजित हुआ, जिसके बाद जून में बेंगलुरू में दूसरा चरण खेला गया। जनवरी में कोलकाता में अंतिम चरण आयोजित होगा।
विज्ञापन