फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Foreign coaches will train indigenous coaches for the first time in India

पहली बार देसी प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे विदेशी कोच

Thu, 29 Oct 2020 08:05 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 29 Oct 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
Foreign coaches will train indigenous coaches for the first time in India
weightlifting

भारतीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए विदेशी प्रशिक्षक का अनुबंध आम बात है, लेकिन पहली बार देसी प्रशिक्षकों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षक बनाने के लिए विदेशी कोच अनुबंधित किया जाएगा। 

विज्ञापन


भारतीय वेटलिफ्टिंग संघ ने देश में अच्छे प्रशिक्षक नहीं निकलने का मुद्दा उठाकर खेल मंत्रालय और साई से एनआईएस में प्रशिक्षकों को तैयार करने के लिए विदेशी कोच मांगा है। संघ ने खेल सचिव रवि मित्तल और साई महानिदेशक संदीप प्रधान से कहा गया कि वेटलिफ्टरों को प्रशिक्षित करने के लिए विदेशी कोच की जरूरत नहीं है। लेकिन एनआईएस से निकलने वाले प्रशिक्षकों की स्थिति दयनीय है। ऐसे में स्तरीय प्रशिक्षकों को सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय विदेशी विशेषज्ञ की जरूरत है जो आधुनिक तरीके से भारतीय प्रशिक्षकों को तैयार करे। 
विज्ञापन


मंत्रालय और साई ने संघ के इस प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए कहा कि वह विदेशी कोच अनुबंधित करें। इसका खर्च मंत्रालय उठाएगा। विदेशी कोच को एनआईएस में तैनात किया जाएगा। हालांकि विदेशी कोच के अनुबंध में यह बात साफ लिखी होती है कि खाली समय में वह भारतीय प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे, लेकिन इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। विदेशी प्रशिक्षक ज्यादातर टीमों के साथ ही जुड़े रहते हैं। संघ के सेक्रेटरी जनरल सहदेव यादव ने कहा कि विदेशी कोच अनुबंधित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed