फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   for the first time Indian junior hockey teams qualify for Youth Olympic Games

पहली बार यूथ ओलंपिक में खेलेंगी भारत की जूनियर हॉकी टीमें 

Fri, 10 Aug 2018 05:36 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Aug 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
for the first time Indian junior hockey teams qualify for Youth Olympic Games
भारतीय जूनियर हॉकी टीम

भारत की जूनियर पुरुष और महिला टीमों सहित ब्यूनर्स आयर्स मे होने वाले यूथ ओलंपिक खेलों में 5 ए साइड हॉकी टूर्नामेंट में दोनों वर्गों में 12-12 टीमें शिरकत करेंगी। 

विज्ञापन


भारत की जूनियर पुरुष टीम ने अप्रैल में बैंकॉक में एशियाई यूथ ओलंपिक खेल क्वॉलिफायर्स 2018 में मलयेशिया को फाइनल में शूटआउट में 2-1 से हरा अपने सभी मैच जीत कर जबकि भारत की जूनियर महिला टीम ने चीन से फाइनल में 1-4 से हार उपविजेता के रूप में यूथ ओलंपिक खेलों की 5 ए साइड हॉकी टूर्नामेंट के लिए क्वॉलिफाई करने में कामयाब रही थी।  
विज्ञापन


दोनों वर्गों की 12-12 जूनियर पुरुष और जूनियर महिला  टीमों के यूथ ओलंपिक में शिरकत करने की पुष्टि अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) ने बृहस्पतिवार को की। यूथ ओलंपिक गेम्स में जूनियर हॉकी टीमों के 5 ए साइड हॉकी मुकाबले  7 से 14 अक्टूबर, 2018 तक ब्यूनर्स आयर्स में होंगे। इन टीमों के इन खेलों में हिस्सा लेने की पुष्टि 28 जुलाई को अफ्रीकन यूथ गेम्स के सम्पन्न होने के बाद की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की जूनियर टीम को ब्यूनर्स आयर्स में यूथ ओलंपिक खेलों में 5 ए साइड हॉकी टूर्नामेंट में  2014 के यूथ ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया, रजत पदक विजेता कनाडा, मेजबान अर्जेंटीना,  ऑस्ट्रिया, बांग्लादेश, पोलैंड, मेक्सिको,  मलयेशिया, केन्या, जाम्बिया और वनुआतू की टीमें से कड़ी चुनौती मिलेगी। 

 वहीं, भारत की जूनियर महिला टीम के सामने नानजिंग में 2014 की यूथ ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता चीन, मेजबान अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, उरुग्वे, मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, नामिबिया, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वनुआतू से पार पाने की चुनौती होगी।  भारत की जूनियर महिला टीम ने थाईलैंड में बैंकॉक में एशियाई यूथ ओलंपिक खेल क्वॉलिफायर्स में अपने तीनों पूल मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में मलयेशिया को 4-2 से हराया लेकिन फाइनल में चीन से 1-4 से हार गई थी। 

दोनों वर्गों में दर्जन भर टीमों के यूथ ओलंपिक में शिरकत करने की पुष्टि  हॉकी की वैश्विक पहुंच को दर्शाती है। इसमें हर महाद्वीप की टीम शिरकत करेगी और कई टीमें ऐसी हैं जो कि पहली बार यूथ ओलंपिक खेलों की हॉकी स्पद्र्धा में शिरकत करेंगी।


इनमें मेजबान अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, भारत, केन्या, मलयेशिया, मेक्सिको, पोलैंड वनुआतू  की पुरुष टीमें हैं। महिला वर्ग की स्पद्र्धा में ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, भारत, मेक्सिको, नामिबिया, पोलैंड और जिम्बाब्बे की टीमें पहली बार इन खेलों में शिकरत करेंगी। चार बरस पहले नानजिंग (चीन) में हुए यूथ ओलंपिक में शिरकत करने वाले सभी मुल्कों की इस बार अलग-अलग टीमें शिरकत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed