फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Football PSG wins 10th Ligue 1 title with Lionel Messi goal equals st etienne record

Football: लियोनल मेसी के गोल से पीएसजी ने जीता 10वां लीग-1 खिताब, सेंट एटिने के रिकॉर्ड की बराबरी की

Sun, 24 Apr 2022 10:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 24 Apr 2022 10:11 PM IST
सार

पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने फ्रेंच लीग-1 में चार मैच शेष रहते हुए 10वीं बार खिताब पर कब्जा सुनिश्चित कर लिया है। हालांकि दस खिलाड़ियों से खेल रही लेंस ने उसे 1-1 से बराबरी पर रोक लिया। 34 साल के लियोनल मेसी ने 68वें मिनट लहराती किक पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई थी।

विज्ञापन
Football PSG wins 10th Ligue 1 title with Lionel Messi goal equals st etienne record
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने फ्रेंच लीग-1 में चार मैच शेष रहते हुए 10वीं बार खिताब पर कब्जा सुनिश्चित कर लिया है। हालांकि दस खिलाड़ियों से खेल रही लेंस ने उसे 1-1 से बराबरी पर रोक लिया। 34 साल के लियोनल मेसी ने 68वें मिनट लहराती किक पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई थी। लेंस की ओर से जीन ने 88वें मिनट में गोल किया। पीएसजी को खिताब तय करने के लिए एक अंक की जरूरत थी जो उसे ड्रॉ से मिल गया। लेंस के केविन डेंसो को 57वें मिनट में दूसरा पीला कार्ड देखने के कारण बाहर जाना पड़ा। पीएसजी ने सेंट एटिने के 10 खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की।
विज्ञापन


बार्सिलोना छोड़ने के बाद मेसी की पहली ट्रॉफी
बार्सिलोना क्लब छोड़ने के बाद यह मेसी की पहली ट्रॉफी है। मेसी ने इससे पहले बार्सिलोना के लिए 10 ला लिगा, सात कोपा डेल रे, सात सुपरकोपा डे स्पेना, 4 यूफा चैंपियंस लीग, तीन यूफा सुपर कप, तीन फीफा क्लब विश्वकप जीते हैं।
विज्ञापन


34 साल में जादू बरकरार
34 साल के मेसी ने इस सीजन में चार गोल किए हैं और 13 गोल करने में मदद की थी। पिछले साल जब वह बार्सिलोना में थे तब उन्होंने ला लिगा में 30 गोल किए थे और नौ गोल करने में मदद की थी। 2007-08 के बाद यह पहला मौका है जब मेसी ने खुद गोल करने की जगह दूसरों को गोल करने में मदद की है। शीर्ष स्तर पर 20 साल खेलने के बाद अब उनकी भूमिका बदल गई है लेकिन जादू तो बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच समाप्ति से पहले समर्थक गायब
मैच खत्म होने से पहले ही पीएसजी के समर्थक मैदान छोड़कर चले गए थे। चैंपियंस लीग में पिछले माह रियल मैड्रिड के खिलाफ निराशाजनक हार के बाद से समर्थकों का ज्यादा सहयोग क्लब को नहीं मिल रहा है। आलम यह था कि मैच समाप्ति के बाद पूरा स्टेडियम खाली था और खिलाड़ी विक्ट्री लैप भी नहीं लगा सके। पीएसजी के मारिसियो पोचेटिनो का कोच के रूप में यह पहला खिताब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed