फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Football Premier League Serena Williams Lewis Hamilton join Broughton bid to buy Chelsea

Football: चेल्सी को खरीदने के लिए सेरेना विलियम्स और लुईस हैमिल्टन भी रेस में, मार्टिन ब्रॉटन की बोली में दोनों शामिल

Thu, 21 Apr 2022 06:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 21 Apr 2022 06:54 PM IST
सार

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ब्रिटिश सरकार द्वारा रूस के बड़े बिजनेसमैन पर प्रतिबंध लगाने के कारण चेल्सी के मालिक रोमन अब्रामोविच ने चेल्सी को बेचने का फैसला किया।

विज्ञापन
Football Premier League Serena Williams Lewis Hamilton join Broughton bid to buy Chelsea
सेरेना विलियम्स, लुईस हैमिल्टन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व टेनिस विश्व नंबर एक सेरेना विलियम्स और सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी को खरीदने के लिए कदम बढ़ाए हैं। दोनों ने खुद को मार्टिन ब्रॉटन की बोली में शामिल किया है। लिवरपूल के पूर्व अध्यक्ष ब्रॉटन के साथ में विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए और दुनिया भर के धनी निवेशक शामिल हैं। ब्रॉटन का यह समूह चेल्सी को शीर्ष स्थिति में बनाए रखना चाहता है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, निजी इक्विटी दिग्गज जोश हैरिस और डेविड ब्लिट्जर भी ब्रॉटन की बोली का समर्थन कर रहे हैं। ब्लिट्जर नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के फिलाडेल्फिया 76ers सहित कई खेल टीमों के मालिक हैं। विलियम्स और हैमिल्टन ने बोली लगाने के लिए अनुमानित 10-10 मिलियन पाउंड (करीब 99.41 करोड़ रुपये) का वादा किया है।
विज्ञापन


विलियम्स पहले से ही लॉस एंजिल्स के एंजेल सिटी एफसी में एक निवेशक है। यह टीम राष्ट्रीय महिला सॉकर लीग में खेलती है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ब्रिटिश सरकार द्वारा रूस के बड़े बिजनेसमैन पर प्रतिबंध लगाने के कारण चेल्सी के मालिक रोमन अब्रामोविच ने चेल्सी को बेचने का फैसला किया। चेल्सी क्लब को खरीदने के लिए अन्य लोगों में शामिल एलए डोजर्स के सह मालिक टॉड बोहली और बोस्टन सेल्टिक्स के सह-मालिक स्टीव पग्लुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed