फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Football: Germany vs France Florean Wirtz broke record for fastest goal for Germany

Football: इस फुटबॉलर ने बनाया रिकॉर्ड, जर्मनी के लिए सबसे कम समय में गोल दागने वाले खिलाड़ी बने

Mon, 25 Mar 2024 09:05 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ल्योन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ल्योन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Mar 2024 09:05 AM IST
सार

इससे पहले जर्मनी के लिए सबसे तेज गोल का रिकॉर्ड नौ सेकेंड में था। यह गोल ल्यूकास पोदोल्स्की ने 2013 में इक्वाडोर के खिलाफ किया था।

विज्ञापन
Football: Germany vs France Florean Wirtz broke record for fastest goal for Germany
Florian wirtz - फोटो : Social Media

विस्तार

जर्मनी ने दोस्ताना मुकाबले में फ्रांस को 2-0 से पराजित कर दिया। इस मैच में जर्मनी के लिए फ्लोरियन विर्ट्ज ने सातवें सेकेंड में ही गोल कर दिया। यह जर्मनी के लिए अब तक का सबसे तेज गोल है। जर्मनी के लिए दूसरा गोल 49वें मिनट में काई हेवट्र्ज ने किया। इससे पहले जर्मनी के लिए सबसे तेज गोल का रिकॉर्ड नौ सेकेंड में था। यह गोल ल्यूकास पोदोल्स्की ने 2013 में इक्वाडोर के खिलाफ किया था, लेकिन फ्लोरियन विर्ट्ज ने 11 साल बाद इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। फ्रांस के खिलाफ जीत ने जर्मनी के मैनेजर जूलियन नागेल्समैन की योजनाओं को बल प्रदान किया है। 2024 की यूरोपियन चैंपियनशिप की मेजबानी जर्मनी करने जा रहा है।
विज्ञापन


क्रूज के पास पर किया गोल
यूरोपियन चैंपियनशिप के लिए अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापस आने वाले टोनी क्रूज ने अपनी वापसी को सार्थक करके दिखाया। यह उन्हीं का पास था, जिस पर विर्ट्ज ने सातवें सेकंड में गोल किया। क्रूज ने बाद में कहा भी कि उन्होंने अभ्यास सत्र में इस तरह के मूव की तैयारी भी की थी। जर्मन सॉकर फेडरेशन ने भी इस बात की घोषणा कर दी है कि यह जर्मनी का सबसे तेज गोल है। यह जर्मनी की फ्रांस पर लगातार दूसरी जीत है, लेकिन पिछले 11 मैचों में यह उसकी तीसरी जीत है। 
विज्ञापन


17 वर्षीय एंड्रिक वेंबले में सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले फुटबॉलर बने 
वेंबले स्टेडियम में खेले गए एक अन्य दोस्ताना मुकाबले में ब्राजील ने इंग्लैंड को 1-0 से पराजित कर दिया। ब्राजील के लिए यह गोल इस सत्र के अंत में रियल मैड्रिड से जुड़ने जा रहे 17 वर्षीय एंड्रिक ने किया। वह वेंबले में सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले फुटबालर बन गए। उन्होंने यह गोल 80वें मिनट में 17 वर्ष 246 दिन की उम्र में किया। एंड्रिक 18 वर्ष के होने पर रियल से जुड़ेंगे। एंड्रिक को 71वें मिनट में रोड्रिगो की जगह उतारा गया था। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय गोल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed