फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Football FIFA fined Senegal 1.38 crores Mohamed Salah face was hit by laser light by spectators

Football: सेनेगल पर फीफा ने लगाया 1.38 करोड़ का जुर्माना, मोहम्मद सालाह के चेहरे पर दर्शकों ने मारी थी लेजर लाइट

Mon, 02 May 2022 08:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 02 May 2022 08:38 PM IST
सार

सालाह जब पेनाल्टी पर किक मारने के तैयार हुए तो दर्शकों ने उनके चेहरे पर हरे रंग पर लेजर लाइट का इस्तेमाल किया। इससे उनका ध्यान भटका और गेंद गोल पोस्ट से टकरा गई और वह गोल करने से चूक गए। 

विज्ञापन
Football FIFA fined Senegal 1.38 crores Mohamed Salah face was hit by laser light by spectators
मोहम्मद सालाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा ने विश्व कप प्लेऑफ मैच के दौरान दर्शकों के बुरे बर्ताव और मिस्र के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद सालाह के चेहरे पर लेजर लाइट मारने के लिए सेनेगल के फुटबॉल महासंघ पर सोमवार को 1,75,000 स्विस फ्रैंक (लगभग 1.38 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। इस मैच में सालाह जब पेनाल्टी पर किक मारने के तैयार हुए तो दर्शकों ने उनके चेहरे पर हरे रंग पर लेजर लाइट का इस्तेमाल किया। इससे उनका ध्यान भटका और गेंद गोल पोस्ट से टकरा गई और वह गोल करने से चूक गए। 
विज्ञापन


महासंघ व्यवस्था बनाए रखने में विफल 
मार्च में डकार में खेले गए मैच में सालाह के लिवरपूल टीम के साथी सादियो माने ने निर्णायक स्पॉट किक को गोल में बदलकर सेनेगल को जीत दिलाई थी। फीफा ने कहा कि उसकी अनुशासन समिति ने सेनेगल के प्रशंसकों द्वारा मैदान में उतरने, एक अमर्यादित बैनर और राष्ट्रीय महासंघ की स्टेडियम में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में विफलता की जांच की थी।
विज्ञापन


खाली स्टेडियम में मैच कराने का आदेश 
इसके साथ ही सेनेगल को भविष्य में अपना एक मैच खाली स्टेडियम में खेलने का आदेश दिया गया। फीफा अनुशासनात्मक समिति ने जनवरी से खेले गए विश्व कप क्वालीफाइंग मैच के दौरान दर्शकों के खराब व्यवहार के कारण कुछ अन्य देशों को ऐसी सजा दी है। उसने नाइजीरिया, कांगो, लेबनान, चिली और कोलंबिया पर भी इस तरह के जुर्माने लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed