फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Football Acharya team made it to finals by defeating research students sports news

फुटबॉल : आचार्य की टीम ने शोध छात्रों को 3-1 से हराकर फाइनल में बनाई जगह, पढ़ें खेल की अन्य खबरें

Wed, 13 Aug 2025 01:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 13 Aug 2025 01:47 PM IST
सार

वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। इसमें अन्य जिलों के खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे हैं। उनके शानदार प्रदर्शन को सराहा जा रहा है। जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Football Acharya team made it to finals by defeating research students sports news
तिब्बती शिक्षण संस्थान सारनाथ मैदान में फुटबाॅल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News Today: केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षण संस्थान सारनाथ में चल रही अंतर-कक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैचों में शास्त्री तृतीय और आचार्य द्वितीय की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

विज्ञापन


दिन का पहला क्वार्टर फाइनल मैच आचार्य द्वितीय और पीएचडी छात्र व कर्मचारियों की संयुक्त टीम के बीच हुआ। इस मैच में आचार्य द्वितीय की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पीएचडी टीम को 3-1 से पराजित किया। मैच के शुरुआत से ही आचार्य द्वितीय की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। 
विज्ञापन


टीम की ओर से तेंजिंग ने 27वें मिनट में पहला गोल दागकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद, टीम के खिलाड़ी सपलबार ने 39वें मिनट में और योग्फेल ने 38वें मिनट में एक-एक गोल करके टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया। पीएचडी टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मैच के 65वें मिनट में यंगड्रंग ने एक गोल करके अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल किया। इस जीत के साथ आचार्य द्वितीय की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच शास्त्री तृतीय और बीएड द्वितीय की टीमों के बीच खेला गया। मैच में शास्त्री तृतीय की टीम ने 2-1 के करीबी अंतर से जीत दर्ज की। शास्त्री तृतीय की टीम की ओर से तंगबींग ने 51वें मिनट में एक महत्वपूर्ण गोल किया। इससे टीम को बढ़त मिली।

इसके बाद लोबसांग ने दूसरा गोल करके टीम की जीत सुनिश्चित की। वहीं, बीएड टीम की ओर से एकमात्र गोल संगेय नोरबू ने 38वें मिनट में किया। बीएड की टीम ने वापसी के कई प्रयास किए, लेकिन शास्त्री तृतीय के मजबूत डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे। इस जीत के साथ ही शास्त्री तृतीय ने भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

वाराणसी 16 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर
सेक्टर अल्फा-1 के सेंट जोसेफ स्कूल में सीआईएससीई यूपी रीजनल एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन मंगलवार को वाराणसी की टीम ने सात स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा किया। वहीं नोएडा की टीम पहले और मेरठ की टीम तीसरे स्थान पर रही। 

डिस्कस थ्रो स्पर्धा में अंडर-14 में वाराणसी के हरिओम शुक्ला, 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा के अंडर-17 में सत्यम, 600 और 400 मीटर दौड़ में अंडर-14 में आदित्य यादव और बाधा दौड़ (अंडर-19) में अमन अंसारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं, हैमर थ्रो स्पर्धा में अंडर-17 में शाश्वत शेखर और अंडर-19 में प्रांजल सिंह ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 

गोस्वामी तुलसीदास विद्यालय कुश्ती में चैंपियन
भेलूपुर जोन बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन नेपुरा अखाड़े में गोस्वामी तुलसीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रविंद्रपुरी के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिता में जोन कई विद्यालयों के पहलवानों ने प्रतिभा दिखाई। 

गोस्वामी तुलसीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने 8 स्वर्ण पदक जीते और ओवरऑल चैंपियन बनी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में अंडर-14 वर्ग में श्याम लाल यादव और विक्रांत यादव, जबकि अंडर-17 वर्ग में आशीष कुमार यादव, जिलाजीत यादव, बलराम यादव, अंशु यादव, अखिलेश यादव और आदित्य यादव शामिल हैं। प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज 5 स्वर्ण पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा।

अकरम ने यूपी को नेशनल में दिलाया कांस्य पदक
काकीनाडा में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने मंगलवार को कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जीत का श्रेय वाराणसी के हॉकी कोच अकरम महमूद को जाता है। 

अकरम महमूद जिले के उप क्रीड़ा अधिकारी के पद पर तैनात हैं, जिन्होंने अपनी कुशल रणनीति और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की। उनकी टीम ने टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश की सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच अपनी जगह बनाई और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। जीत पर हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने कोच अकरम महमूद और पूरी टीम को बधाई दी। 

जिला स्तरीय विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिताएं टलीं
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित होने वाली जिला स्तरीय विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिताएं टाल दी गई हैं। यह प्रतियोगिताएं 13 और 14 अगस्त को क्वींस इंटर कॉलेज और आर्य महिला इंटर कॉलेज में आयोजित होनी थी, लेकिन अब इनका आयोजन बाद में किया जाएगा। मंडलीय खेल सचिव विनोद सिंह ने बताया कि यह फैसला प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के स्थगित होने के कारण लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन प्रतियोगिताओं की नई तिथियों की घोषणा की जाएगी। 

जगतपुर इंटर कॉलेज और कर्दमेश्वर महादेव ने मारी बाजी
जगतपुर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मंगलवार को बच्छाव जोन की वार्षिक विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अंडर-19 बालक वर्ग का खिताब मेजबान जगतपुर इंटर कॉलेज ने अपने नाम किया, जबकि अंडर-14 वर्ग में कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज, कंदवा की टीम विजयी रही।

अंडर-19 वर्ग का फाइनल मुकाबला मेजबान जगतपुर इंटर कॉलेज और कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज कंदवा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने लगातार गोल के प्रयास किए। अंत में जगतपुर इंटर कॉलेज ने यह मुकाबला 4-3 के करीबी अंतर से जीतकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। इस मौके पर पूर्व जिला सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन चंद्र राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मारकर किया।

रितिका रहीं अव्वल और दूसरे स्थान पर अनन्या
आर्य महिला इंटर काॅलेज चेतगंज में मंगलवार को ब्लाॅक/ जोन स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी हुई। इसमें 15 माध्यमिक बालिका विद्यालयों की 15 छात्राओं ने भाग लिया। विज्ञान पर आधारित प्रश्न व प्रस्तुतीकरण के आधार पर प्रश्न पूछे गए। छात्रा कुमारी रितिका जायसवाल पहले व कुमारी अनन्या यादव दूसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल लालमणि सेठ, सियाराम शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, वंदना श्रीवास्तव, अल्पना दूबे, प्रियंका वर्मा शामिल रहीं। स्वागत प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिभा यादव व संचालन छाया खरे ने किया। 

जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आज से
जिला स्तरीय विद्यालयीय टेबल टेनिस बालक और बालिका प्रतियोगिता मंगलवार को बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परमानंदपुर में 11 बजे से होगी। आयोजक डॉ. एके सिंह ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके बाद मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 19 अगस्त को होगी। 

15 अगस्त को क्रॉस कंट्री दौड़
स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ होगी। खेल विभाग की ओर से डाॅ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर में दौड़ होगी। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लिए 5 किलोमीटर और बालिका वर्ग के लिए 3 किलोमीटर की दौड़ होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी दाैड़ में हिस्सा ले सकते हैं। 

तीरंदाजी में गाजीपुर प्रथम
शहीदगांव स्थित एक इंटर काॅलेज में मंगलवार को मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। इसमें वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर के तीरंदाजों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में गाजीपुर प्रथम, वाराणसी द्वितीय और चंदौली तृतीय स्थान पर रहा। विभिन्न वर्गों में व्यक्तिगत चैंपियन अभय कुमार पटेल, शैलेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार और आदित्य उपाध्याय रहे। इस मौके पर जिला सचिव खेल मनोज कुमार सिंह, धनंजय सिंह, मेजर लाल बिहारी प्रसाद, रामप्रकाश पांडेय, राकेश कुमार सिंह, अमरेंद्र सिंह, हरीश श्रीवास्तव माैजूद रहे। 

Football Acharya team made it to finals by defeating research students sports news
प्रतियोगिता के दाैरान कैरम खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

कैरम : यथार्थ, हम्माद, ओम श्रेष्ठ और अहद ने जीते गोल्ड
डब्ल्यूएच स्मिथ मेमोरियल स्कूल सिगरा में मंगलवार को सीआईएससीई की दो दिवसीय राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के पांच जोन गाजियाबाद, कानपुर उत्तरी, कानपुर दक्षिणी, लखनऊ और वाराणसी से लगभग 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इसमें वाराणसी जोन के अंडर 14 बालक वर्ग में यथार्थ कुमार, हम्माद जमान, ओम जायसवाल, श्रेष्ठ कसेरा और अहद खान ने स्वर्ण पदक जीता। मो. उजैर, दक्ष शर्मा, सदफ, सक्षम केसरी और तनिष्क सिंह ने कांस्य पदक जीता। 

वहीं अंडर 14 बालिका वर्ग में अरिका अग्रहरि, वंशिका, रूपश्री बाला, अंशिका और समीक्षा गुप्ता ने रजत पदक हासिल किया। अंडर 19 वर्ग में कनिष्का शर्मा, साक्षी रावत, अनन्या और सौम्या ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरदार रणवीर सिंह (चीफ रेफरी) और सहायक रेफरी अशोक सिंह ने किया।

Football Acharya team made it to finals by defeating research students sports news
रामकटोरा स्थित श्रीअन्नपूर्णा बैंक्वेट हाॅल में ट्राॅफी के साथ विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

स्कूल टीम चैंपियनशिप का खिताब द आर्यन इंटरनेशनल ने 21.5 अंकों के साथ जीता
रामकटोरा स्थित श्री अन्नपूर्णा बैंक्वेट हॉल में आयोजित तृतीय एस केवीटी ओपन क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता में शतरंज के दिग्गजों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रखर पांडेय ने ओपन वर्ग का खिताब अपने नाम किया, जबकि महिला वर्ग में ऐशानी पाठक चैंपियन बनीं। प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ी शामिल रहे। 

इसमें दिनेश पांडेय और विधि एंजेलीना उपविजेता और प्रयागराज के हसनैन सिद्दीकी व वाराणसी की समृद्धि तिवारी तीसरे स्थान पर रहीं। आभास श्रीवास्तव चौथे व श्रेयस मिश्रा पांचवें स्थान पर रहे। बिहार के विजय कुमार को छठा और दिल्ली के सुशांत तिवारी को सातवां स्थान मिला। महिला वर्ग में प्रयागराज की संस्कृति यादव चौथे, अंशी त्रिपाठी छठे और वाराणसी की तन्वी सिंह सातवें स्थान पर रहीं। अंडर 7 में झांसी के रेयांश उमराव ने बालक वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। 

प्रयागराज के हाशीर सिद्दीकी दूसरे और गोरखपुर की अद्विका पांडेय तीसरे स्थान पर रहीं। वाराणसी के दक्षेस पांडेय ने चौथा और शिवांश चतुर्वेदी ने पांचवां स्थान पाया। बालिका वर्ग में गोरखपुर की आरुही राय जीतीं। अंडर 9 बालक वर्ग में वाराणसी के आरव सिंह चैंपियन बने, जबकि विराज मित्तल और तेजस्व तिवारी दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 

अंडर 11 बालक वर्ग में वाराणसी के युवराज तिवारी विजेता बने। अंडर 13 बालक वर्ग में उज्ज्वल दुबे प्रथम, वाराणसी के प्रणव रुंगटा द्वितीय, सैयद अजलान आलम तृतीय और सात्विक आनंद चौथे स्थान पर रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed