{"_id":"60bd97ba8d707c71d005b635","slug":"five-players-with-shooter-saurabh-chaudhary-have-not-taken-corona-vaccine-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानेबाज सौरभ चौधरी समेत पांच खिलाड़ियों ने अभी नहीं लिया है कोरोना टीका ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
निशानेबाज सौरभ चौधरी समेत पांच खिलाड़ियों ने अभी नहीं लिया है कोरोना टीका
Mon, 07 Jun 2021 09:21 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:21 AM IST
सार
- आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा का कहना है कि यह हमारा दायित्व है कि हम अपने सभी खिलाड़ियों का टीकाकरण करें। अभी तक ओलंपिक और पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाले 120 एथलीटों और 27 पैरा एथलीट टीके की पहली खुराक ले चुके हैं।
विज्ञापन
शूटर सौरभ चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे स्टार निशानेबाज सौरभ चौधरी, राही सरनोबत, दीपक कुमार और मेराज अहमद खान के अलावा मुक्केबाज सिमरनजीत कौर उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने अभी तक कोविड-19 टीके की पहली खुराक नहीं ली है।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक ओलंपिक और पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाले 120 एथलीटों और 27 पैरा एथलीट टीके की पहली खुराक ले चुके हैं। इनमें से 58 एथलीट और चार पैरा एथलीट तो दूसरी खुराक भी ले चुके हैं। इसी तरह 114 प्रशिक्षक और सपोर्ट स्टाफ अपनी पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 37 ने दूसरी खुराक भी ले ली है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि ओलंपिक जाने वाले एथलीटों में पांच इसलिए रह गए हैं क्योंकि वे संक्रमित रहे थे और अब उबर चुके हैं। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अब इन पांच खिलाड़ियों को जल्द से जल्द टीके की पहली खुराक लेने के लिए कहा है। आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा का कहना है कि यह हमारा दायित्व है कि हम अपने सभी खिलाड़ियों का टीकाकरण करें।
विज्ञापन