{"_id":"5d7f28d98ebc3e93ad1045bb","slug":"five-indians-qualify-for-world-amateur-golfers-championship-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व एमेच्योर गोल्फर्स चैंपियनशिप के लिए पांच भारतीय क्वालीफाई","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व एमेच्योर गोल्फर्स चैंपियनशिप के लिए पांच भारतीय क्वालीफाई
Mon, 16 Sep 2019 11:46 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
गोल्फ
- फोटो : सोशल मीडिया
कर्नाटक गोल्फ फेस्टिवल (केजीएफ) में हिस्सा ले रहे पांच भारतीयों ने अक्टूबर में मलेशिया के बोर्नियो में होने वाली विश्व एमेच्योर गोल्फर्स चैंपियनशिप (डब्ल्यूएजीसी) के लिए क्वालीफाई कर लिया है। केजीएफ के विजेताओं ने डब्ल्यूएजीसी में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार हासिल किया।
विज्ञापन
रविवार को संपन्न प्रतियोगिता में नरेंदर कुदवा ने 40 के स्कोर के साथ 21-24 हैंडीकैप वर्ग का खिताब जीता जबकि संदीप मलहान 16-20 हैंडीकैप वर्ग में 41 अंक के साथ शीर्ष पर रहे। अन्य वर्गों में एमके अयप्पा (11-15, 41 अंक), अमित खानसाहेब (6-10, 40अंक) और डेविड डिसूजा (0-5, 39 अंक) विजेता रहे।
विज्ञापन
इस वार्षिक प्रतियोगिता में देशभर के 500 से अधिक गोल्फरों ने हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट में करूण नायर, एस बद्रीनाथ, सुजित सोमसुंदर, लक्ष्मीपति बालाजी और वेंकटेश प्रसाद जैसे क्रिकेटरों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन