फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Fitness campaign: On the initiative of PM Narendra Modi, Neeraj Chopra will visit 75 schools in Gujarat and meet students

फिटनेस अभियान : पीएम मोदी की पहल पर नीरज चोपड़ा गुजरात के 75 स्कूलों का दौरा कर छात्रों से मिलेंगे 

Thu, 02 Dec 2021 07:25 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 02 Dec 2021 07:25 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा टोक्यो ओलंपिक के सभी खिलाडिय़ों से अपील करने के बाद अब खेल मंत्री अनुराग ठाकुर टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के जरिए इस अभियान को शुरू कराने जा रहे हैं। नीरज चार दिसंबर को अहमदाबाद के संस्कारधाम स्कूल का दौरा करेंगे, जहां वे गुजरात के 75 स्कूलों के बच्चों से बातचीत कर अपने आहार और संतुलित आहार के अलावा, खेल, फिटनेस के संबंध में बातचीत कर उन्हें प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन
Fitness campaign: On the initiative of PM Narendra Modi, Neeraj Chopra will visit 75 schools in Gujarat and meet students
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में खेलने वाले खिलाडिय़ों और पदक विजेताओं से अपने आवास पर मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाडिय़ों से अपील की थी कि वे 75 स्कूलों का दौरा कर छात्रों को संतुलित आहार के बारे में बताएं।

विज्ञापन


पीएम की इस अपील के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के जरिए इस अभियान को शुरू कराने जा रहे हैं। नीरज चार दिसंबर को अहमदाबाद के संस्कारधाम स्कूल का दौरा करेंगे, जहां वे गुजरात के 75 स्कूलों के बच्चों से बातचीत कर अपने आहार और संतुलित आहार के अलावा, खेल, फिटनेस के संबंध में बातचीत कर उन्हें प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने खिलाडिय़ों से यह अपील इस लिए की थी कि छात्र संतुलित आहार के बार में जा सकें और खिलाडिय़ों से प्रेरणा लेकर कुपोषण से दूर रह सकें। पीएम ने यह भी कहा कि खिलाड़ी अगर छात्रों से मिलेंगे और बात करेंगे तो वे उनसे प्रेरित होंगे। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अब इसी अभियान को शुरू कराने जा रहे हैं। इस अभियान से जल्द अन्य खिलाड़ी भी जुड़ेंगे। नीरज का कहना है कि वह पीएम की अपील पर इस अभियान का हिस्सा बनकर बेहद खुश और उत्साहित हैं। युवाओं को स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए प्रेरित करने में खिलाड़ी एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष तक पहुंचा दृष्टिबाधित एथलीट को रोकने का मामला
दृष्टिबाधित एथलीट शालिनी चौधरी को यूथ एशियाई पैरा गेम्स के लिए वीजा में खामी के चलते एयरपोर्ट पर बहरीन जाने से रोकने का मामला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के समक्ष पहुंच गया है। मामले को विदेश मंत्रालय के संज्ञान में भी ला दिया गया है। शालिनी और उनकी मां सरोज ने बुधवार को खेल मंत्री से मुलाकात कर उन्हें बहरीन भेजने की गुहार लगाई।


एथलीट मां के साथ खेल मंत्री से मिली
यूथ एशियाई पैरा खेलों के लिए शालिनी और विकास भाठीवाल रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, लेकिन वीजा में खामियां होने के चलते उन्हें वापस लौटा दिया गया। पीसीआई ने विकास का तो वीजा लगवाकर उन्हें भेज दिया, लेकिन शालिनी के मामले में कुछ नहीं हुआ। अमर उजाला ने इस मामले को उठाया था। सीकर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने संसद में लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर शालिनी का वीजा लगवाने की मांग की। सरोज ने कहा कि उन्होंने खेल मंत्री को सारी बात बता दी है। उनसे गुहार लगाई है कि शालिनी का वीजा लगवाकर उसे बहरीन भेजा जाए, जिससे वह तीन दिसंबर को होने वाली अपनी इवेंट खेल में सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed