फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी, स्वस्थ भारत बनाने की अपील की
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक आज फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 की शुरुआत कर रहे हैं। इस बार फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन 13 अगस्त से दो अक्तूबर के बीच होगा।
विस्तार
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने आज फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 की शुरुआत की। ठाकुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसके उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देशभर से युवा एक ही संकल्प लेकर जुड़े हैं कि फिट रहना है और फिट रखना है। तन, मन को स्वस्थ रखकर ही हम मजबूत देश का निर्माण कर सकते हैं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ से जब 100वीं वर्षगांठ की तरफ चलेंगे तो हम सब पर निर्भर है कि 25 वर्षों में देश को किस दिशा में लेकर जाना है।
Delhi: Fit India Freedom Run 2.0 being launched by Union Minister for Youth Affairs & Sports Anurag Thakur today, via video conferencing. MoS (Youth Affairs & Sports) Nisith Pramanik also present at the occasion. pic.twitter.com/Hdw6gNVlfb
— ANI (@ANI) August 13, 2021विज्ञापन
उन्होंने कहा, भारत के कोने-कोने में लगभग 750 जिलों में हर जिले के 75 गांवों में जाने का कार्यक्रम होगा। इन 75 गांवों में भी 75-75 युवा एक दिन में भागेंगे और आगे अलग-अलग परिवारों तक जाने का काम भी करेंगे।' ठाकुर ने कहा, 'एक कड़ी बनेगी, हमें इस कड़ी को और बड़ा करना है ताकि 75वीं वर्षगांठ पर देशभर के कोने कोने से हर परिवार से लोग 'फिटनेस की डोज़ आधा घंटा रोज' से जुडें। ग्रुप, स्थान, समय आप चुनिये लेकिन फिट इंडिया फ्रीडम रन में जरूर जुड़िए। देश और अपने परिवार को स्वस्थ रखिए।
उद्घाटन समारोह के दौरान कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बता दें कि इस बार फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन 13 अगस्त से दो अक्तूबर के बीच होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 को झंडा दिखाकर शुरू किया। इस दौरान उनके साथ खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी मौजूद रहे।
Delhi: Union Sports Minister Anurag Thakur and MoS (Sports) Nisith Pramanik flag off Fit India Freedom Run 2.0. pic.twitter.com/ybcoWYXdLh
— ANI (@ANI) August 13, 2021
बता दें कि इस बार का फिट इंडिया फ्रिडम रन 2.0 का आयोजन 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले कार्यक्रम से सात करोड़ युवाओं के जुड़ने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में कई सुरक्षा बल भी शामिल होंगे।